छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की चेतावनी

CG raipur

On

ट्रफ लाइन और चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश; फिर तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी संभव

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की ओर बनी ट्रफ लाइन और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। कपु और पेंड्रा रोड में 20 मिमी वर्षा हुई, जबकि पसान, कुनकुरी, तमनार, कोरबा और खड़गांव में 10 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे स्पष्ट है कि मौसम प्रणाली सक्रिय रूप से असर दिखा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं—एक उत्तर-पूर्व विदर्भ के पास और दूसरा ओडिशा क्षेत्र के आसपास। ये दोनों सिस्टम मिलकर वातावरण में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं, जिससे आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।

तापमान की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को दोपहर के समय शहर में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास न खड़े होने की चेतावनी दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की चेतावनी

CG raipur

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की ओर बनी ट्रफ लाइन और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। कपु और पेंड्रा रोड में 20 मिमी वर्षा हुई, जबकि पसान, कुनकुरी, तमनार, कोरबा और खड़गांव में 10 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे स्पष्ट है कि मौसम प्रणाली सक्रिय रूप से असर दिखा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं—एक उत्तर-पूर्व विदर्भ के पास और दूसरा ओडिशा क्षेत्र के आसपास। ये दोनों सिस्टम मिलकर वातावरण में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं, जिससे आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।

तापमान की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को दोपहर के समय शहर में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास न खड़े होने की चेतावनी दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-weather-update-thunderstorm-and-rain-alert-warning-of-strong/article-50403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.