छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में राहत की उम्मीद, गरज-चमक के साथ हो सकती है हल्की बारिश

Raipur, CG

On

प्रदेशभर में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार को मौसम कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज राजधानी सहित कई इलाकों में आसमान मेघाच्छादित रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।

वायुमंडलीय प्रणाली का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है। साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इस प्रणाली से जुड़ी एक द्रोणिका रायलसीमा तक फैली हुई है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और हल्की वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

अगले कुछ दिन ऐसे रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि 20 मई तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा, उसके बाद इसमें गिरावट आ सकती है। वर्षा की गतिविधियां मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में केंद्रित रहने की संभावना है।

तापमान का हाल

रविवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान इस प्रकार रहा:

रायपुर: अधिकतम 41.1°C, न्यूनतम 29.3°C

माना: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 28.4°C

बिलासपुर: अधिकतम 41.8°C, न्यूनतम 29.3°C

पेंड्रारोड़: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 25.6°C

अम्बिकापुर: अधिकतम 39.2°C, न्यूनतम 25.6°C

जगदलपुर: अधिकतम 32.6°C, न्यूनतम 23.8°C

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और संभावित आकाशीय बिजली को देखते हुए सावधानी बरतें और खुले क्षेत्रों में अधिक समय न बिताएं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में राहत की उम्मीद, गरज-चमक के साथ हो सकती है हल्की बारिश

Raipur, CG

वायुमंडलीय प्रणाली का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है। साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इस प्रणाली से जुड़ी एक द्रोणिका रायलसीमा तक फैली हुई है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और हल्की वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

अगले कुछ दिन ऐसे रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि 20 मई तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा, उसके बाद इसमें गिरावट आ सकती है। वर्षा की गतिविधियां मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में केंद्रित रहने की संभावना है।

तापमान का हाल

रविवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान इस प्रकार रहा:

रायपुर: अधिकतम 41.1°C, न्यूनतम 29.3°C

माना: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 28.4°C

बिलासपुर: अधिकतम 41.8°C, न्यूनतम 29.3°C

पेंड्रारोड़: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 25.6°C

अम्बिकापुर: अधिकतम 39.2°C, न्यूनतम 25.6°C

जगदलपुर: अधिकतम 32.6°C, न्यूनतम 23.8°C

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और संभावित आकाशीय बिजली को देखते हुए सावधानी बरतें और खुले क्षेत्रों में अधिक समय न बिताएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-weather-update-updated-in-the-capital-there-may-be/article-20935

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.