छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 27 अगस्त से बढ़ सकती है बारिश की गतिविधि, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। बीते कुछ दिनों से हल्की से मध्यम वर्षा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगह बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है।

27 अगस्त से बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा, जबकि 27 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी बादल बरस सकते हैं।

सक्रिय मौसम तंत्र

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और आसपास सक्रिय है। वहीं मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, निम्न दाब केंद्र, पुरुलिया, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके असर से आज प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है।

आज का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 27 अगस्त से बढ़ सकती है बारिश की गतिविधि, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। बीते कुछ दिनों से हल्की से मध्यम वर्षा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगह बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है।

27 अगस्त से बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा, जबकि 27 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी बादल बरस सकते हैं।

सक्रिय मौसम तंत्र

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और आसपास सक्रिय है। वहीं मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, निम्न दाब केंद्र, पुरुलिया, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके असर से आज प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है।

आज का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-weather-updates-can-increase-rain-from-august-27-yellow/article-31482

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.