छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया सिस्टम

BHOPAL, MP

प्रदेश में लगातार बारिश के बावजूद उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल मानसून की स्थिति कमजोर बनी रहेगी। हालांकि, आज (17 अगस्त) छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर होगा और 18 अगस्त तक गुजरात पहुंच सकता है।

इसी बीच मानसून द्रोणिका जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए विशाखापट्टनम और आगे बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के असर से राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई। वहीं, प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार भी बने रहेंगे। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया सिस्टम

BHOPAL, MP

प्रदेश में लगातार बारिश के बावजूद उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल मानसून की स्थिति कमजोर बनी रहेगी। हालांकि, आज (17 अगस्त) छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर होगा और 18 अगस्त तक गुजरात पहुंच सकता है।

इसी बीच मानसून द्रोणिका जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए विशाखापट्टनम और आगे बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के असर से राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई। वहीं, प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार भी बने रहेंगे। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-weather-updates-today-the-possibility-of-rain-in-many/article-30762

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.