- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया टेक्सटाइल हब: सीएम साय ने मुंबई में किया बड़ा एलान, CMAI के साथ हुआ समझौ...
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया टेक्सटाइल हब: सीएम साय ने मुंबई में किया बड़ा एलान, CMAI के साथ हुआ समझौता
छत्तीसगढ़ राज्य अब देश के उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में आयोजित CMAI फैब शो 2025 में भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ वस्त्र एवं परिधान उद्योग में निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बन चुका है। इस मौके पर राज्य सरकार और क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति, सिंगल विंडो सिस्टम, और "स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस" की नीति ने छत्तीसगढ़ को निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना दिया है। उन्होंने कहा, "हमने टेक्सटाइल उद्योग के लिए विशेष सुविधाएं और रियायतें दी हैं, जिससे एमएसएमई क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है।"
नवा रायपुर में खुलेगा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन
सीएम साय ने घोषणा की कि नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (NIFT) की स्थापना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। यह संस्थान 271 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा और राज्य के युवाओं को टेक्सटाइल क्षेत्र में दक्ष बनाएगा।
कोसा साड़ी और पारंपरिक हस्तशिल्प को मिलेगी पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांपा की कोसा साड़ी जैसी पारंपरिक वस्त्र शैलियों को अब ग्लोबल ब्रांडिंग और प्रमोशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि पारंपरिक हस्तशिल्प को टेक्सटाइल उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी लाभ मिलेगा।
बस्तर-संरगुजा में विशेष रियायतें
सरकार द्वारा घोषित योजना के तहत बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी क्षेत्रों में टेक्सटाइल इकाई स्थापित करने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा, 100 करोड़ के निवेश पर 252 करोड़ की प्रतिपूर्ति जैसी योजनाएं उद्योगों को आकर्षित कर रही हैं।
बेहतर कनेक्टिविटी, देशभर से सीधा जुड़ाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा की शुरुआत और विशाखापट्नम एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं राज्य को देश और विदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेल नेटवर्क के विस्तार पर 48 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं जारी हैं।
टेक्सटाइल उद्योग के लिए प्रशिक्षित युवा तैयार
राज्य के आईटीआई और उच्च शिक्षण संस्थानों में तकनीकी और इनोवेटिव कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों की उपस्थिति छत्तीसगढ़ को दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने में मदद कर रही है।
इस मौके पर राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़े उद्यमी मौजूद थे। यह स्पष्ट है कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश का एक प्रमुख टेक्सटाइल हब बनकर उभरेगा।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए