छत्तीसगढ़ आज: सुशासन तिहार से मंत्रालय घेराव तक, दिनभर रहेगी राजनीतिक-प्रशासनिक हलचल

Raipur, CG

सीएम साय का कार्यक्रम, शिक्षक संघ का प्रदर्शन, सूचना आयुक्त का साक्षात्कार और कई अहम गतिविधियां आज.

छत्तीसगढ़ में आज सप्ताह का तीसरा दिन पूरी तरह गहमागहमी भरा रहेगा। एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जहां सुशासन तिहार मनाएंगे, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का मंत्रालय घेराव, कृषि मंत्री की प्रेसवार्ता, राज्य सूचना आयुक्त के लिए इंटरव्यू समेत कई महत्वपूर्ण आयोजन दिनभर खबरों में बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय मनाएंगे सुशासन तिहार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5:45 बजे तक अपने निवास पर विभिन्न बैठकों और गतिविधियों में शामिल रहेंगे।

  • निरीक्षण और समाधान शिविरों की समीक्षा

  • योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारियों संग चर्चा

इसके बाद शाम 6 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह महासम्मेलन 5 दिवसीय है, जिसमें संगठनात्मक रणनीति, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

शिक्षकों का विरोध: मंत्रालय का घेराव

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया के विरोध में सर्व शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ आज राजधानी में मंत्रालय घेराव करेगा।

  • 2008 के सेटअप में बदलाव को लेकर शिक्षक नाराज

  • युक्तियुक्तकरण को तत्काल रद्द करने की मांग

  • आंदोलन में राज्य भर से शिक्षक जुटेंगे

कृषि मंत्री नेताम की प्रेस वार्ता

कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज सुबह 10 बजे सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे।

  • केंद्र सरकार की नई कृषि संकल्प अभियान योजना की जानकारी देंगे

  • किसानों को नवाचार व तकनीक से जोड़ने की रणनीति पर बात होगी

राज्य सूचना आयुक्त के लिए साक्षात्कार

आज राज्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए 51 आवेदकों का इंटरव्यू होगा।

  • सर्च कमेटी की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ करेंगे

  • दो पदों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया

  • आवेदकों में पूर्व IAS, IPS, वकील और पत्रकार शामिल

महिला स्वच्छता पर जागरूकता कार्यशाला

अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रायपुर नगर निगम द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

  • सुबह 10:30 बजे, निगम मुख्यालय में कार्यक्रम

  • मेयर मीनल चौबे समेत महिला अधिकारी रहेंगी मौजूद

  • डॉ. मोनिका पाठक मुख्य अतिथि

  • रेड डॉट अभियान का पोस्टर विमोचन

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता

कांग्रेस आज कुम्हारी टोल प्लाजा की अनियमितताओं को लेकर दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी मैदान में प्रेस वार्ता करेगी।

  • अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप

  • कांग्रेस लंबे समय से टोल प्लाजा पर कार्रवाई की मांग कर रही है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ आज: सुशासन तिहार से मंत्रालय घेराव तक, दिनभर रहेगी राजनीतिक-प्रशासनिक हलचल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आज सप्ताह का तीसरा दिन पूरी तरह गहमागहमी भरा रहेगा। एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जहां सुशासन तिहार मनाएंगे, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का मंत्रालय घेराव, कृषि मंत्री की प्रेसवार्ता, राज्य सूचना आयुक्त के लिए इंटरव्यू समेत कई महत्वपूर्ण आयोजन दिनभर खबरों में बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय मनाएंगे सुशासन तिहार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5:45 बजे तक अपने निवास पर विभिन्न बैठकों और गतिविधियों में शामिल रहेंगे।

  • निरीक्षण और समाधान शिविरों की समीक्षा

  • योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारियों संग चर्चा

इसके बाद शाम 6 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह महासम्मेलन 5 दिवसीय है, जिसमें संगठनात्मक रणनीति, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

शिक्षकों का विरोध: मंत्रालय का घेराव

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया के विरोध में सर्व शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ आज राजधानी में मंत्रालय घेराव करेगा।

  • 2008 के सेटअप में बदलाव को लेकर शिक्षक नाराज

  • युक्तियुक्तकरण को तत्काल रद्द करने की मांग

  • आंदोलन में राज्य भर से शिक्षक जुटेंगे

कृषि मंत्री नेताम की प्रेस वार्ता

कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज सुबह 10 बजे सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे।

  • केंद्र सरकार की नई कृषि संकल्प अभियान योजना की जानकारी देंगे

  • किसानों को नवाचार व तकनीक से जोड़ने की रणनीति पर बात होगी

राज्य सूचना आयुक्त के लिए साक्षात्कार

आज राज्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए 51 आवेदकों का इंटरव्यू होगा।

  • सर्च कमेटी की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ करेंगे

  • दो पदों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया

  • आवेदकों में पूर्व IAS, IPS, वकील और पत्रकार शामिल

महिला स्वच्छता पर जागरूकता कार्यशाला

अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रायपुर नगर निगम द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

  • सुबह 10:30 बजे, निगम मुख्यालय में कार्यक्रम

  • मेयर मीनल चौबे समेत महिला अधिकारी रहेंगी मौजूद

  • डॉ. मोनिका पाठक मुख्य अतिथि

  • रेड डॉट अभियान का पोस्टर विमोचन

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता

कांग्रेस आज कुम्हारी टोल प्लाजा की अनियमितताओं को लेकर दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी मैदान में प्रेस वार्ता करेगी।

  • अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप

  • कांग्रेस लंबे समय से टोल प्लाजा पर कार्रवाई की मांग कर रही है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-will-remain-political-administrative-movement-throughout-the-day-from-good/article-22374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.