छत्तीसगढ़ आज: सीएम लेंगे अहम बैठकें, कश्मीर से लौटेंगे 30 नागरिक, जल संकट पर कांग्रेस की पदयात्रा और कई आयोजन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में शनिवार का दिन राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंडरी में स्वर प्रतिष्ठान के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में राजस्व और उच्च शिक्षा विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, कश्मीर में फंसे प्रदेश के 30 नागरिक आज सकुशल अपने घर लौटेंगे।

 सीएम विष्णुदेव साय का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पंडरी क्षेत्र में स्वर प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास में राजस्व और उच्च शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कश्मीर में फंसे 30 लोग आज लौटेंगे

प्रदेश सरकार की तत्परता से कश्मीर में फंसे 30 छत्तीसगढ़ निवासी आज सुबह उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस से वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को भी दो परिवारों के आठ सदस्य घर लौटे थे। सरकार लगातार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयासों में जुटी है।

 कांग्रेस की पदयात्रा: जल संकट पर जनजागरण

इंद्रावती नदी में जल संकट को लेकर कांग्रेस आज चित्रकोट से पदयात्रा आरंभ करेगी। इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे, जो चित्रकोट से जगदलपुर तक पैदल मार्च करेंगे। तीसरे दिन यह यात्रा जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।

 शतरंज स्पर्धा: भविष्य के सितारे तैयार

रायपुर जिला शतरंज संघ और चेस शाला के तत्वावधान में अंडर-9 और अंडर-13 चयन स्पर्धा का आयोजन आज से रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल में हो रहा है। चयनित खिलाड़ी बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 100वीं अंतर्नाद कला प्रदर्शनी आज से

महाकौशल कला परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतर्नाद कला प्रदर्शनी – 2025 का शुभारंभ आज शाम 6 बजे महाकौशल कला वीथिका, रायपुर में होगा। इसमें महिलाओं पर हो रही हिंसा, छेड़छाड़, भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। उद्घाटन वरिष्ठ कलाकार सुमनेश वत्स करेंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

  • शिव महापुराण कथा: रामलीला चौक खम्हारडीह-शंकरनगर में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।

  • कैरम स्पर्धा: महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी में अंतर संस्था/समाज स्पर्धा।

  • समर कैंप: नंदनवन जू एंड सफारी, एवं संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक।

  • नाद निरंजनम उत्सव: नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता, शहीद स्मारक भवन, सुबह 11.30 से रात 8.30 बजे तक।

  • संगीत प्रशिक्षण शिविर: श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर, बच्चों को शास्त्रीय वाद्य और गायन की शिक्षा दी जा रही है।

  • जेसीआई रायपुर कैपिटल फैमिली इवेंट: मनोहर गौशाला, खैरागढ़ में पारिवारिक कार्यक्रम रविवार को।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ आज: सीएम लेंगे अहम बैठकें, कश्मीर से लौटेंगे 30 नागरिक, जल संकट पर कांग्रेस की पदयात्रा और कई आयोजन

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंडरी में स्वर प्रतिष्ठान के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में राजस्व और उच्च शिक्षा विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, कश्मीर में फंसे प्रदेश के 30 नागरिक आज सकुशल अपने घर लौटेंगे।

 सीएम विष्णुदेव साय का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पंडरी क्षेत्र में स्वर प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास में राजस्व और उच्च शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कश्मीर में फंसे 30 लोग आज लौटेंगे

प्रदेश सरकार की तत्परता से कश्मीर में फंसे 30 छत्तीसगढ़ निवासी आज सुबह उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस से वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को भी दो परिवारों के आठ सदस्य घर लौटे थे। सरकार लगातार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयासों में जुटी है।

 कांग्रेस की पदयात्रा: जल संकट पर जनजागरण

इंद्रावती नदी में जल संकट को लेकर कांग्रेस आज चित्रकोट से पदयात्रा आरंभ करेगी। इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे, जो चित्रकोट से जगदलपुर तक पैदल मार्च करेंगे। तीसरे दिन यह यात्रा जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।

 शतरंज स्पर्धा: भविष्य के सितारे तैयार

रायपुर जिला शतरंज संघ और चेस शाला के तत्वावधान में अंडर-9 और अंडर-13 चयन स्पर्धा का आयोजन आज से रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल में हो रहा है। चयनित खिलाड़ी बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 100वीं अंतर्नाद कला प्रदर्शनी आज से

महाकौशल कला परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतर्नाद कला प्रदर्शनी – 2025 का शुभारंभ आज शाम 6 बजे महाकौशल कला वीथिका, रायपुर में होगा। इसमें महिलाओं पर हो रही हिंसा, छेड़छाड़, भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। उद्घाटन वरिष्ठ कलाकार सुमनेश वत्स करेंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

  • शिव महापुराण कथा: रामलीला चौक खम्हारडीह-शंकरनगर में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।

  • कैरम स्पर्धा: महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी में अंतर संस्था/समाज स्पर्धा।

  • समर कैंप: नंदनवन जू एंड सफारी, एवं संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक।

  • नाद निरंजनम उत्सव: नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता, शहीद स्मारक भवन, सुबह 11.30 से रात 8.30 बजे तक।

  • संगीत प्रशिक्षण शिविर: श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर, बच्चों को शास्त्रीय वाद्य और गायन की शिक्षा दी जा रही है।

  • जेसीआई रायपुर कैपिटल फैमिली इवेंट: मनोहर गौशाला, खैरागढ़ में पारिवारिक कार्यक्रम रविवार को।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-will-take-important-meetings-today-30-civilians-will-return/article-18635

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.