रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया, 27–28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव

भोपाल (म.प्र.)

On

निवेश, रोजगार और विकास की रणनीति पर होगा मंथन, विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ियों से जुड़ेगी राज्य सरकार

छत्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश में रह रहे छत्तीसगढ़ मूल के नागरिक एक मंच पर जुटेंगे और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

कॉन्क्लेव का आयोजन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य की विकास योजनाओं, निवेश अवसरों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है, ताकि उनके अनुभव और संसाधनों का उपयोग प्रदेश के हित में किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान निवेश की संभावनाओं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन, उद्योग, स्टार्टअप और नवाचार जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार और प्रवासी समुदाय के बीच सीधा संवाद स्थापित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। आयोजन के लिए पंजीयन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगे प्रवासी

कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ी अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करेंगे। विदेशों में कार्यरत उद्योग विशेषज्ञ, उद्यमी, प्रोफेशनल्स और सामाजिक कार्यकर्ता राज्य में निवेश, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नए अवसरों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजन के माध्यम से यह भी प्रयास किया जाएगा कि प्रवासी समुदाय और स्थानीय संस्थानों के बीच दीर्घकालिक सहयोग की रूपरेखा तैयार हो सके।

सरकार की विकास साझेदारी पर फोकस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव को लेकर कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी राज्य की महत्वपूर्ण पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ी नागरिकों का ज्ञान, तकनीकी दक्षता और वैश्विक अनुभव प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। राज्य सरकार चाहती है कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाएं।

सरकार का मानना है कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarhians-from-all-over-the-world-will-gather-in-raipur/article-45360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.