आरडीसी कैंप अटेंड कर लौटी छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला कैडेट, पूरे बटालियन ने किया स्वागत

Korba, CG

एनसीसी ज्वाइन करने वाली किसी भी लड़की का सपना आडीसी कैंप में जाने का होता है. कोरबा की एनसीसी कैडेटरमनदीप कौर को ये मौका मिला.

दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे कैंप के लिए एनसीसी बटालियन से प्रशिक्षण प्राप्त 100 में से 1 या 2 एनसीसी कैडेट का चयन आरडीसी के लिए हो पता है. कड़ी मेहनत के बाद किसी कैडेट के जीवन में यह अवसर आता है. जब उसका चयन देश के प्रधानमंत्री के समक्ष रैली में भाग लेने के लिए हो.

कोरबा जिले के 1 सीजी बटालियन से कैडेट रमनदीप कौर का सिलेक्शन आरडीसी कैंप के लिए हुआ था. जो छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला कैडेट है, जिन्होंने आरडीसी कैंप में बोट कमांडर होने का गौरव हासिल किया. हाल ही में वह दिल्ली से कैंप अटेंड कर वापस लौटी है. कोरबा जिले के बटालियन के पूरे स्टाफ ने उनका स्वागत किया. कमान ऑफिसर सहित सेना के सभी अधिकारियों ने रमनदीप की उपलब्धि को जिले व राज्य के लिए गौरव का पल बताया.

7 कैंप के बाद आठवें में परेड में लेने का मौका : रमनदीप कौर ने बताया कि आरडीसी कैंप में सिलेक्शन के लिए 7 कैंप होते हैं. जिसमें हमारा ड्रिल, अनुशासन, स्किल स्फूर्ति और ज्ञान को परखा जाता है. आठवें कैंप में हमें दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का अवसर मिलता है.

Chhattisgarh Cadet IN RDC Camp Delhi
छत्तीसगढ़ की कैडेट आरडीसी कैंप से लौटी 
 
मैंने इसमें बोट कमांडर के तौर पर अपनी रैली को रिप्रेजेंट किया और प्रधानमंत्री के सामने परेड में हिस्सा लिया. यह मेरे लिए बेहद गौरव का पल था. जिसके लिए काफी मेहनत की थी. बटालियन के सभी अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने मेरी तैयारी करवाई. देशभर से कैडेट दिल्ली पहुंचे थे. काफी कुछ सीखने को मिला. सभी के कल्चर को जानने का अवसर मिला.-रमनदीप कौर, आरडीसी कैडेट

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल : 1 सीजी बटालियन के कमान आफिसर कर्नल सेंथिल कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश का जो डायरेक्टरेट है. वहां से तीन सीनियर महिला कैडेट का चयन इस वर्ष के आरडीसी कैंप में हुआ था. छत्तीसगढ़ से रमनदीप इकलौती है. जिसने एक महिला कैडेट के तौर पर आरडीसी कैंप अटेंड किया. यह हमारे लिए बेहद गौरव का पल है. आगे हमारा प्रयास रहेगा की और भी महिला कैरेट को तैयार करें. जो अपने प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर सकें. थल सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी तैयारी हो जाती है. हालांकि इसके लिए काफी कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है. तीन से छह महीने तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2025 By दैनिक जागरण

आरडीसी कैंप अटेंड कर लौटी छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला कैडेट, पूरे बटालियन ने किया स्वागत

Korba, CG

दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे कैंप के लिए एनसीसी बटालियन से प्रशिक्षण प्राप्त 100 में से 1 या 2 एनसीसी कैडेट का चयन आरडीसी के लिए हो पता है. कड़ी मेहनत के बाद किसी कैडेट के जीवन में यह अवसर आता है. जब उसका चयन देश के प्रधानमंत्री के समक्ष रैली में भाग लेने के लिए हो.

कोरबा जिले के 1 सीजी बटालियन से कैडेट रमनदीप कौर का सिलेक्शन आरडीसी कैंप के लिए हुआ था. जो छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला कैडेट है, जिन्होंने आरडीसी कैंप में बोट कमांडर होने का गौरव हासिल किया. हाल ही में वह दिल्ली से कैंप अटेंड कर वापस लौटी है. कोरबा जिले के बटालियन के पूरे स्टाफ ने उनका स्वागत किया. कमान ऑफिसर सहित सेना के सभी अधिकारियों ने रमनदीप की उपलब्धि को जिले व राज्य के लिए गौरव का पल बताया.

7 कैंप के बाद आठवें में परेड में लेने का मौका : रमनदीप कौर ने बताया कि आरडीसी कैंप में सिलेक्शन के लिए 7 कैंप होते हैं. जिसमें हमारा ड्रिल, अनुशासन, स्किल स्फूर्ति और ज्ञान को परखा जाता है. आठवें कैंप में हमें दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने का अवसर मिलता है.

Chhattisgarh Cadet IN RDC Camp Delhi
छत्तीसगढ़ की कैडेट आरडीसी कैंप से लौटी 
 
मैंने इसमें बोट कमांडर के तौर पर अपनी रैली को रिप्रेजेंट किया और प्रधानमंत्री के सामने परेड में हिस्सा लिया. यह मेरे लिए बेहद गौरव का पल था. जिसके लिए काफी मेहनत की थी. बटालियन के सभी अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने मेरी तैयारी करवाई. देशभर से कैडेट दिल्ली पहुंचे थे. काफी कुछ सीखने को मिला. सभी के कल्चर को जानने का अवसर मिला.-रमनदीप कौर, आरडीसी कैडेट

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल : 1 सीजी बटालियन के कमान आफिसर कर्नल सेंथिल कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश का जो डायरेक्टरेट है. वहां से तीन सीनियर महिला कैडेट का चयन इस वर्ष के आरडीसी कैंप में हुआ था. छत्तीसगढ़ से रमनदीप इकलौती है. जिसने एक महिला कैडेट के तौर पर आरडीसी कैंप अटेंड किया. यह हमारे लिए बेहद गौरव का पल है. आगे हमारा प्रयास रहेगा की और भी महिला कैरेट को तैयार करें. जो अपने प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर सकें. थल सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी तैयारी हो जाती है. हालांकि इसके लिए काफी कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है. तीन से छह महीने तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarhs-only-womens-cadet-returned-after-attending-rdc-camp-the/article-10129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.