मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिवार को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीणों से भरी माजदा वाहन छट्टी कार्यक्रम से लौट रही थी।

हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोग घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "खरोरा बंगोली के पास हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन सभी घायलों के शीघ्र उपचार हेतु उच्च स्तरीय इलाज करवाए, सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन में सवार होकर रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रायपुर-बलौदबाजार रोड पर सारागांव के पास माजदा वाहन पहले ट्रेलर से और फिर डंपर से टकरा गया। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिवार को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया

Raipur, CG

हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोग घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "खरोरा बंगोली के पास हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक घटना में सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन सभी घायलों के शीघ्र उपचार हेतु उच्च स्तरीय इलाज करवाए, सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन में सवार होकर रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रायपुर-बलौदबाजार रोड पर सारागांव के पास माजदा वाहन पहले ट्रेलर से और फिर डंपर से टकरा गया। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-announced-a-compensation-of-5-lakh-to-the/article-20567

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.