योग से शुरू हुआ चिंतन शिविर 2.0 का दूसरा दिन: मुख्यमंत्री साय और मंत्रिमंडल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार के ‘चिंतन शिविर 2.0’ के दूसरे दिन की शुरुआत रविवार सुबह सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य संदेश के साथ हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर दिन की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री साय ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का मूल आधार बताते हुए कहा, “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी संतुलित करता है। यह हमें प्रकृति के और अधिक निकट लाता है तथा सकारात्मक सोच को प्रेरित करता है।”

मंत्रिमंडल की सामूहिक सहभागिता

इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हिस्सा लिया। आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

योगाभ्यास के दौरान सभी मंत्रीगण ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कर न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई, बल्कि प्रदेशवासियों को भी इस दिशा में प्रेरित करने का संदेश दिया।

स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश

चिंतन शिविर के पहले दिन जहां नीतिगत मुद्दों और विकास रणनीतियों पर गंभीर मंथन हुआ, वहीं दूसरे दिन की यह शुरुआत योग और अनुशासन के प्रतीक के रूप में सामने आई। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने का संकेत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

योग से शुरू हुआ चिंतन शिविर 2.0 का दूसरा दिन: मुख्यमंत्री साय और मंत्रिमंडल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का मूल आधार बताते हुए कहा, “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी संतुलित करता है। यह हमें प्रकृति के और अधिक निकट लाता है तथा सकारात्मक सोच को प्रेरित करता है।”

मंत्रिमंडल की सामूहिक सहभागिता

इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हिस्सा लिया। आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

योगाभ्यास के दौरान सभी मंत्रीगण ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कर न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई, बल्कि प्रदेशवासियों को भी इस दिशा में प्रेरित करने का संदेश दिया।

स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश

चिंतन शिविर के पहले दिन जहां नीतिगत मुद्दों और विकास रणनीतियों पर गंभीर मंथन हुआ, वहीं दूसरे दिन की यह शुरुआत योग और अनुशासन के प्रतीक के रूप में सामने आई। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने का संकेत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-and-cabinet-performed-collective-yoga-exercises-on/article-23681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.