मुख्यमंत्री साय बाल अधिकार कार्यक्रम में होंगे शामिल, कांग्रेस का युक्तियुक्तकरण के खिलाफ विरोध आज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में "शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण: वर्तमान प्रणाली में चुनौतियां और समाधान" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्व-सहायता समूह की महिलाएं भाग लेंगी।

 इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे छत्तीसगढ़ राज्य सर्व सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे, जिसमें समाज की महिला जिलाध्यक्षों और अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित होगा और इसमें राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप और लक्ष्मी राजवाड़े जैसे कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस आज जिला शिक्षा कार्यालयों का करेगी घेराव

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसके तहत आज दोपहर 12 बजे राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों का घेराव करेंगे। रायपुर समेत अन्य शहरों में कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

राजनांदगांव के मोहड़ जाएंगे PCC प्रमुख दीपक बैज, गोलीकांड स्थल का लेंगे जायजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज राजनांदगांव के मोहड़ गांव का दौरा करेंगे। वे हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के स्थल का निरीक्षण करेंगे और पीड़ितों के परिजनों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर 12 बजे मोहड़ के लिए रवाना होंगे।

रायपुर रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर आज होगा स्थानांतरित

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) को स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत आज दोपहर 3 बजे से नई जगह स्थानांतरित किया जाएगा। यात्रियों को 18 जून से नई लोकेशन से टिकट सुविधा उपलब्ध होगी।

निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज

गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ हॉल में आज सुबह 7 से 8 बजे तक किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसमें भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

सहायक शिक्षक विज्ञान पद हेतु समायोजन प्रक्रिया आज से शुरू

राज्य में 2023 में नियुक्त किए गए और सेवा समाप्त किए गए 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। ओपन काउंसलिंग शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में 17 से 26 जून तक चलेगी, जिसके बाद 25 जून से 4 जुलाई के बीच नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री साय बाल अधिकार कार्यक्रम में होंगे शामिल, कांग्रेस का युक्तियुक्तकरण के खिलाफ विरोध आज

Raipur, CG

 इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे छत्तीसगढ़ राज्य सर्व सेन समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे, जिसमें समाज की महिला जिलाध्यक्षों और अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित होगा और इसमें राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप और लक्ष्मी राजवाड़े जैसे कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस आज जिला शिक्षा कार्यालयों का करेगी घेराव

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसके तहत आज दोपहर 12 बजे राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों का घेराव करेंगे। रायपुर समेत अन्य शहरों में कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

राजनांदगांव के मोहड़ जाएंगे PCC प्रमुख दीपक बैज, गोलीकांड स्थल का लेंगे जायजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज राजनांदगांव के मोहड़ गांव का दौरा करेंगे। वे हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के स्थल का निरीक्षण करेंगे और पीड़ितों के परिजनों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर 12 बजे मोहड़ के लिए रवाना होंगे।

रायपुर रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर आज होगा स्थानांतरित

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) को स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत आज दोपहर 3 बजे से नई जगह स्थानांतरित किया जाएगा। यात्रियों को 18 जून से नई लोकेशन से टिकट सुविधा उपलब्ध होगी।

निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज

गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ हॉल में आज सुबह 7 से 8 बजे तक किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसमें भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

सहायक शिक्षक विज्ञान पद हेतु समायोजन प्रक्रिया आज से शुरू

राज्य में 2023 में नियुक्त किए गए और सेवा समाप्त किए गए 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। ओपन काउंसलिंग शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में 17 से 26 जून तक चलेगी, जिसके बाद 25 जून से 4 जुलाई के बीच नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-child-rights-program-will-be-involved-in/article-24555

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.