मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत बनाने का ऐलान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के तपकरा में नवगठित तहसील कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने तपकरा को नगर पंचायत का दर्जा देने और स्थानीय स्टेडियम के सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपये की स्वीकृति की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फरसाबहार में एक नया विश्राम गृह बनाने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "14 जनवरी को तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने का जो वादा हमने किया था, आज उसे पूरा करने का दिन है। इससे 33 ग्रामों के हजारों किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को त्वरित प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी।"

मोदी की गारंटी पर तेजी से हो रहा विकास

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर तेजी से अमल कर रही है। उन्होंने बताया:

  • 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  • महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है।

  • तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है।

  • सभी ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हों।

नवाचारों से सरल हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 10 नई क्रांतियों के माध्यम से अब पंजीयन प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सरल हो गई है।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि तहसील कार्यालय के साथ ही एसडीएम फरसाबहार का लिंक कोर्ट भी सोमवार से काम शुरू कर देगा।

विधायक गोमती साय ने सराहा मुख्यमंत्री का नेतृत्व

कार्यक्रम में विधायक गोमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। राज्य सरकार जनकल्याण और लोकसुविधा को प्राथमिकता देते हुए समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, आईजी दीपक कुमार झा, एसपी शशि मोहन सिंह, तपकरा सरपंच सविता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत बनाने का ऐलान

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "14 जनवरी को तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने का जो वादा हमने किया था, आज उसे पूरा करने का दिन है। इससे 33 ग्रामों के हजारों किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को त्वरित प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी।"

मोदी की गारंटी पर तेजी से हो रहा विकास

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर तेजी से अमल कर रही है। उन्होंने बताया:

  • 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  • महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है।

  • तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है।

  • सभी ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हों।

नवाचारों से सरल हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 10 नई क्रांतियों के माध्यम से अब पंजीयन प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सरल हो गई है।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि तहसील कार्यालय के साथ ही एसडीएम फरसाबहार का लिंक कोर्ट भी सोमवार से काम शुरू कर देगा।

विधायक गोमती साय ने सराहा मुख्यमंत्री का नेतृत्व

कार्यक्रम में विधायक गोमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। राज्य सरकार जनकल्याण और लोकसुविधा को प्राथमिकता देते हुए समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, आईजी दीपक कुमार झा, एसपी शशि मोहन सिंह, तपकरा सरपंच सविता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-inaugurated-tehsil-office/article-25867

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.