- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री साय पहुंचे रायगढ़, अघोर गुरुपीठ में किया गुरु दर्शन
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री साय पहुंचे रायगढ़, अघोर गुरुपीठ में किया गुरु दर्शन
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ का दौरा किया।
मुख्यमंत्री साय ने यहां अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
गुरु पीठ में मिला आध्यात्मिक मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री ने गुरुपीठ के उपासना स्थल पर पूजा-अर्चना की और वहां अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के भी दर्शन कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संत परंपरा को किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान कहा कि “गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो हमें जीवन पथ पर सत्य, सेवा और समर्पण की ओर अग्रसर करता है। अघोर परंपरा ज्ञान, करुणा और सेवा का प्रतीक है और हमें इससे सदैव प्रेरणा मिलती है।”
जनप्रतिनिधियों की भी रही उपस्थिति
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, और विधायक पुरंदर मिश्रा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए