सुशासन तिहार के तहत तीन जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय बोले - संवेदनशीलता से करें काम

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक लक्ष्य जनसेवा है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को सजगता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। सुशासन तिहार का उद्देश्य बीते डेढ़ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन करना और जनता से सीधा संवाद कर फीडबैक प्राप्त करना है।

वनोपज आधारित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर अंचल में वनोपज आधारित रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इमली और रेशम कोकून जैसे स्थानीय उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर इन्हें आमदनी का सशक्त जरिया बनाया जाए। उन्होंने मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन और रेशम उद्योग को नई दिशा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रणनीति अपनाने को कहा।

उज्ज्वला योजना में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आए भारी संख्या में आवेदन को देखते हुए रिफिलिंग प्रतिशत बढ़ाने और गैस सब्सिडी के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

राजस्व प्रकरणों का जल्द निराकरण हो

राजस्व विभाग से संबंधित मामलों, विशेषकर सीमांकन के प्रकरणों को 15 जून तक निराकृत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बस्तर संभाग में मक्का की उन्नत खेती और जैविक सुगंधित धान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टरों को व्यक्तिगत रुचि से पहल करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग और सर्टिफिकेशन की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की बात कही।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर चिंता

प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने कोंडागांव जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अप्रारंभ आवासों की संख्या अधिक होने पर चिंता जताई और जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने राजमिस्त्री की कमी को दूर करने हेतु स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना को भी आगे बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बीजापुर में आत्मसमर्पित माओवादियों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिए जाने की सराहना की और इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की सिफारिश की।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को वन स्वीकृति, पुनः निविदा प्रक्रिया और मुआवजा मामलों का त्वरित निराकरण करने को कहा, ताकि निर्माण कार्यों में गति लाई जा सके।

बैठक में रहे ये उपस्थित

इस समीक्षा बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, वन मंडलाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

सुशासन तिहार के तहत तीन जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय बोले - संवेदनशीलता से करें काम

Raipur, CG

वनोपज आधारित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर अंचल में वनोपज आधारित रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इमली और रेशम कोकून जैसे स्थानीय उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर इन्हें आमदनी का सशक्त जरिया बनाया जाए। उन्होंने मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन और रेशम उद्योग को नई दिशा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रणनीति अपनाने को कहा।

उज्ज्वला योजना में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आए भारी संख्या में आवेदन को देखते हुए रिफिलिंग प्रतिशत बढ़ाने और गैस सब्सिडी के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

राजस्व प्रकरणों का जल्द निराकरण हो

राजस्व विभाग से संबंधित मामलों, विशेषकर सीमांकन के प्रकरणों को 15 जून तक निराकृत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बस्तर संभाग में मक्का की उन्नत खेती और जैविक सुगंधित धान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टरों को व्यक्तिगत रुचि से पहल करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग और सर्टिफिकेशन की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की बात कही।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर चिंता

प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने कोंडागांव जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अप्रारंभ आवासों की संख्या अधिक होने पर चिंता जताई और जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने राजमिस्त्री की कमी को दूर करने हेतु स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना को भी आगे बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बीजापुर में आत्मसमर्पित माओवादियों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिए जाने की सराहना की और इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की सिफारिश की।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को वन स्वीकृति, पुनः निविदा प्रक्रिया और मुआवजा मामलों का त्वरित निराकरण करने को कहा, ताकि निर्माण कार्यों में गति लाई जा सके।

बैठक में रहे ये उपस्थित

इस समीक्षा बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, वन मंडलाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-said-reviewing-three-districts-under-good-governance/article-22697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.