छत्तीसगढ़ में गूंजी बुद्ध वाणी : मैनपाट में भव्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री साय बोले – बौद्ध परंपरा हमारी आत्मा में रची-बसी है

रायपुर/मैनपाट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को सरगुजा जिले के मैनपाट में भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का प्रेम, शांति और करुणा का संदेश आज भी राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में जीवंत है, और उनकी प्रेरणा से राज्य सरकार विकास की दिशा में समर्पित भाव से काम कर रही है।

तिब्बती समुदाय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री का पारंपरिक तिब्बती रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की और मैनपाट को “शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान” बताया।

cg2

दलाई लामा के जीवन से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन स्वयं भगवान बुद्ध के सिद्धांतों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के अनेक नेताओं द्वारा दी गई शुभकामनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी वैश्विक समाज को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, होम स्टे को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट न केवल प्राकृतिक रूप से समृद्ध है, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी असीम संभावनाओं से भरा है। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को प्रमुखता देने की बात दोहराई और बताया कि मैनपाट जैसे क्षेत्रों में होम स्टे सुविधा शुरू करने वालों को विशेष सहायता दी जाएगी।

विकास कार्यों की सौगात: 30 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर तिब्बती सहकारी समिति की मांग पर दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की:

  • सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड के निर्माण के लिए ₹10 लाख

  • प्राचीन बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए ₹20 लाख

मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर पौधरोपण भी किया और मैनपाट की हरियाली को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

समावेश की मिसाल: सिरपुर से मैनपाट तक फैली बौद्ध विरासत

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सिरपुर क्षेत्र भी एक महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्र है, जहां बौद्ध, जैन और सनातन परंपराएं एक साथ पनपी हैं। यह राज्य की समावेशी संस्कृति और विविध धार्मिक सहअस्तित्व का सुंदर उदाहरण है।

कार्यक्रम में रहे अनेक गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर  विलास भोसकर, सेटलमेंट अधिकारी सुश्री स्वांग यांग्सो, तिब्बती सहकारी समिति अध्यक्ष  तामदिंग सेरिंग, मठ प्रमुख लामा दुब्जे, लामा जिनपा सहित बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों की मौजूदगी से माहौल उत्साह और सौहार्द से भर गया।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में गूंजी बुद्ध वाणी : मैनपाट में भव्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री साय बोले – बौद्ध परंपरा हमारी आत्मा में रची-बसी है

रायपुर/मैनपाट

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का प्रेम, शांति और करुणा का संदेश आज भी राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में जीवंत है, और उनकी प्रेरणा से राज्य सरकार विकास की दिशा में समर्पित भाव से काम कर रही है।

तिब्बती समुदाय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री का पारंपरिक तिब्बती रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की और मैनपाट को “शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान” बताया।

cg2

दलाई लामा के जीवन से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन स्वयं भगवान बुद्ध के सिद्धांतों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के अनेक नेताओं द्वारा दी गई शुभकामनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी वैश्विक समाज को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, होम स्टे को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट न केवल प्राकृतिक रूप से समृद्ध है, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी असीम संभावनाओं से भरा है। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को प्रमुखता देने की बात दोहराई और बताया कि मैनपाट जैसे क्षेत्रों में होम स्टे सुविधा शुरू करने वालों को विशेष सहायता दी जाएगी।

विकास कार्यों की सौगात: 30 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर तिब्बती सहकारी समिति की मांग पर दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की:

  • सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड के निर्माण के लिए ₹10 लाख

  • प्राचीन बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए ₹20 लाख

मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर पौधरोपण भी किया और मैनपाट की हरियाली को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

समावेश की मिसाल: सिरपुर से मैनपाट तक फैली बौद्ध विरासत

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सिरपुर क्षेत्र भी एक महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्र है, जहां बौद्ध, जैन और सनातन परंपराएं एक साथ पनपी हैं। यह राज्य की समावेशी संस्कृति और विविध धार्मिक सहअस्तित्व का सुंदर उदाहरण है।

कार्यक्रम में रहे अनेक गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर  विलास भोसकर, सेटलमेंट अधिकारी सुश्री स्वांग यांग्सो, तिब्बती सहकारी समिति अध्यक्ष  तामदिंग सेरिंग, मठ प्रमुख लामा दुब्जे, लामा जिनपा सहित बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों की मौजूदगी से माहौल उत्साह और सौहार्द से भर गया।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-said-the-unveiling-of-a-grand-statue/article-27126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.