- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री साय आज जापान-दक्षिण कोरिया दौरे पर, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री साय आज जापान-दक्षिण कोरिया दौरे पर, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगा फोकस
Raipur,C.G
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना होंगे। उनका यह दौरा जापान और दक्षिण कोरिया का होगा, जिसमें वे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्योगपतियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
जापान में वर्ल्ड एक्सपो में भागीदारी
सीएम साय के अनुसार जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन हो रहा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर विशेष फोकस है। मुख्यमंत्री इस अवसर का उपयोग प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करने में करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और प्रशासनिक अधिकारी भी दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले वे दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी उनके साथ हैं।
औद्योगिक और तकनीकी सहयोग पर चर्चा
जापान में निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात के दौरान तकनीकी सहयोग, औद्योगिक विकास और नए निवेश मॉडल पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दक्षिण कोरिया पहुंचेंगे, जहां वे औद्योगिक साझेदारी, तकनीकी हस्तांतरण और लॉजिस्टिक्स सुधार से जुड़े अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरे से प्रदेश में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और बेहतर अधोसंरचना के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
प्रदेश में निवेश और औद्योगिक माहौल
यह दौरा छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का पहला अवसर है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर का हब तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को जमीन, बिजली और मानव संसाधन जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रदेश को अब तक प्राप्त निवेश
नई औद्योगिक नीति में विशेष रूप से पावर सेक्टर पर ध्यान दिया गया है, जिसमें 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा रायपुर में निवेशकों की विभिन्न बैठकों में 6.65 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव सामने आए हैं।
प्रदेश में पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया गया है, जिसकी लागत लगभग 1,100 करोड़ रुपए है। नवा रायपुर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी का कैंपस भी स्थापित किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 271 करोड़ रुपए है और यह रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए