मुख्यमंत्री साय करेंगे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का शुभारंभ, कृषि मंत्री नेताम बोले- एक देश, एक कृषि, एक टीम

Raipur, CG

On

प्रधानमंत्री के ‘लैब टू लैण्ड’ विज़न को साकार करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत छत्तीसगढ़ में 29 मई से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रायपुर जिले के भैंसा गांव (आरंग विधानसभा क्षेत्र) में किया जाएगा।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान “एक देश-एक कृषि-एक टीम” की अवधारणा को मज़बूती देगा और खरीफ सीजन से पहले कृषि क्षेत्र की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करेगा।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और मृदा स्वास्थ्य सुधार के उपायों की जानकारी देना है। अभियान के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रभावी उपयोग, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और खेती में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

100 दलों द्वारा 2,600 स्थानों पर होगा आयोजन

अभियान को प्रदेश के 33 जिलों में 100 विशेषज्ञ दलों के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा। प्रत्येक दल प्रतिदिन दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि विज्ञान केन्द्र, और राज्य के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन व मछलीपालन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

जैविक खेती व मशीनीकरण को बढ़ावा

अभियान के दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के साथ ही किसानों को नई किस्मों और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। कृषि-ड्रोन से तरल उर्वरकों का छिड़काव, धान की कतार बोनी, पैडी ट्रांसप्लांटर, रिज एंड फर्रो, बीबीएफ विधि, जैसी तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

फसल विविधता और जल संरक्षण पर जोर

किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का व लघु-धान्य जैसी लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही सिंचाई के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर सिस्टम और जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने और अन्य योजनाओं की जानकारी देने पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

राज्य व जिला स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिलों में उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अभियान के संचालन में अन्य विभागों से समन्वय बनाए रखेंगे।

"संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़"

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि यह अभियान केवल किसानों की उत्पादकता नहीं, बल्कि स्वावलंबन, नवाचार और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इससे छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री साय करेंगे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का शुभारंभ, कृषि मंत्री नेताम बोले- एक देश, एक कृषि, एक टीम

Raipur, CG

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान “एक देश-एक कृषि-एक टीम” की अवधारणा को मज़बूती देगा और खरीफ सीजन से पहले कृषि क्षेत्र की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करेगा।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और मृदा स्वास्थ्य सुधार के उपायों की जानकारी देना है। अभियान के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रभावी उपयोग, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और खेती में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

100 दलों द्वारा 2,600 स्थानों पर होगा आयोजन

अभियान को प्रदेश के 33 जिलों में 100 विशेषज्ञ दलों के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा। प्रत्येक दल प्रतिदिन दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि विज्ञान केन्द्र, और राज्य के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन व मछलीपालन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

जैविक खेती व मशीनीकरण को बढ़ावा

अभियान के दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के साथ ही किसानों को नई किस्मों और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। कृषि-ड्रोन से तरल उर्वरकों का छिड़काव, धान की कतार बोनी, पैडी ट्रांसप्लांटर, रिज एंड फर्रो, बीबीएफ विधि, जैसी तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

फसल विविधता और जल संरक्षण पर जोर

किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का व लघु-धान्य जैसी लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही सिंचाई के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर सिस्टम और जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने और अन्य योजनाओं की जानकारी देने पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

राज्य व जिला स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिलों में उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अभियान के संचालन में अन्य विभागों से समन्वय बनाए रखेंगे।

"संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़"

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि यह अभियान केवल किसानों की उत्पादकता नहीं, बल्कि स्वावलंबन, नवाचार और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इससे छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-will-inaugurate-the-krishi-sankalp-abhiyan-agriculture/article-22412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.