- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर उतरा माथमौर में, ग्रामीणों ने सीएम का किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर उतरा माथमौर में, ग्रामीणों ने सीएम का किया जोरदार स्वागत
Manendragarh
मध्यप्रदेश की सीमा से सटे मनेंद्रगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव माथमौर में आज एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर अचानक इस सुदूर गांव में उतरा। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही ग्रामीण उत्साह से भर गए और दौड़ते हुए हैलीपैड पर पहुंचे। जब सीएम साय हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे, तो गांववाले खुशी से झूम उठे और 'जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
यह गांव मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, और इस तरह अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्वागत का ऐसा उत्साह था कि कुछ न मिलने पर भी उन्होंने पास के पेड़ों से फूल तोड़कर गुलदस्ता तैयार किया। इस दृश्य को देखकर मुख्यमंत्री साय भी अभिभूत हो गए, और इस मुलाकात के दौरान कई ग्रामीण भावुक हो गए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए