- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय मुंबई दौरा,उद्योग जगत के दिग्गजों से मिलेंगे
मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय मुंबई दौरा,उद्योग जगत के दिग्गजों से मिलेंगे
Raypur, cg
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित हो रहे दो प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जिनका उद्देश्य वस्त्र और इस्पात उद्योग में निवेश को बढ़ावा देना है। देश की आर्थिक राजधानी में होने वाले इन आयोजनों में उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां, नीति-निर्माता और निवेशक बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कार्यक्रमों से जुड़ेंगे।
दो दिवसीय इस दौरे में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश की व्यापक संभावनाओं और राज्य के समावेशी विकास विजन को प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे हैं।
पहला दिन – टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर फोकस, बड़े निवेश की उम्मीद
मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI फैब शो 2025 में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह भारत के वस्त्र उद्योग का सबसे प्रमुख मंच माना जाता है, जहां ब्रांडिंग, उत्पादन और निर्यात क्षेत्र से जुड़े दिग्गज उद्योगपति जुटते हैं।
मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, वित्तीय प्रोत्साहनों और लॉजिस्टिक समर्थन की जानकारी साझा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मौके पर कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर भी होंगे।
दूसरा दिन – इस्पात उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ का रोडमैप
24 अप्रैल को मुख्यमंत्री इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्बोधन देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की औद्योगिक अधोसंरचना, स्टील सेक्टर के लिए विशेष क्लस्टर्स, और दीर्घकालिक निवेश योजनाओं की रूपरेखा पेश करेंगे।
इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री देश-विदेश के संभावित निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम, कुशल श्रमिक नीति, इको-फ्रेंडली इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स और सरकार की प्रो-इंडस्ट्री सोच जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
स्टेट पवेलियन में दिखेगा ‘नया छत्तीसगढ़’ का विजन
मुख्यमंत्री साय इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भ्रमण भी करेंगे, जहां राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश अवसरों और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट की झलक मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ की सकारात्मक छवि को और मजबूत करेगा और राज्य को निवेश की पसंदीदा मंज़िल के रूप में स्थापित करेगा।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए