मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अरविंद नेताम से भेंट, संघ मुख्यालय में संबोधन को बताया प्रदेश का सम्मान

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजसेवी अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट हाल ही में नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संदर्भ में हुई, जिसमें नेताम मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाजों के बीच संवाद और समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नेताम के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संबोधन ने मतांतरण, विकास और पर्यावरण जैसे संवेदनशील विषयों पर समाज को जागरूक किया है। भेंट के दौरान डॉ. प्रीति नेताम और युवा नेता विनोद नागवंशी भी उपस्थित रहे।

नक्सलवाद और मतांतरण पर नेताम की स्पष्ट बात

RSS के कार्यक्रम में अरविंद नेताम ने कहा था कि नक्सलवाद और मतांतरण जैसी जटिल समस्याओं का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करना समय की मांग है।

आदिवासी हितों की पैरवी

नेताम ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की भागीदारी और अधिकारों पर भी जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि भूमि अधिग्रहण के स्थान पर लीज प्रणाली को बढ़ावा दिया जाए ताकि आदिवासियों को उनके संसाधनों पर अधिकार बना रहे। साथ ही, उन्होंने डिलिस्टिंग आंदोलन को लेकर ठोस और स्पष्ट कानून की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने नेताम के विचारों को रचनात्मक और समाजोपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे नेतृत्व से समाज को दिशा मिलती है और नीति निर्धारण में भी सहायक दृष्टिकोण विकसित होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अरविंद नेताम से भेंट, संघ मुख्यालय में संबोधन को बताया प्रदेश का सम्मान

Raipur, CG

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाजों के बीच संवाद और समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नेताम के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संबोधन ने मतांतरण, विकास और पर्यावरण जैसे संवेदनशील विषयों पर समाज को जागरूक किया है। भेंट के दौरान डॉ. प्रीति नेताम और युवा नेता विनोद नागवंशी भी उपस्थित रहे।

नक्सलवाद और मतांतरण पर नेताम की स्पष्ट बात

RSS के कार्यक्रम में अरविंद नेताम ने कहा था कि नक्सलवाद और मतांतरण जैसी जटिल समस्याओं का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करना समय की मांग है।

आदिवासी हितों की पैरवी

नेताम ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की भागीदारी और अधिकारों पर भी जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि भूमि अधिग्रहण के स्थान पर लीज प्रणाली को बढ़ावा दिया जाए ताकि आदिवासियों को उनके संसाधनों पर अधिकार बना रहे। साथ ही, उन्होंने डिलिस्टिंग आंदोलन को लेकर ठोस और स्पष्ट कानून की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने नेताम के विचारों को रचनात्मक और समाजोपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे नेतृत्व से समाज को दिशा मिलती है और नीति निर्धारण में भी सहायक दृष्टिकोण विकसित होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-vishnu-dev-sai-met-arvind-netams-address-at/article-23539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.