दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, बस्तर को मिलेगी नई पहचान

Raipur,C.G

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार सुबह राजधानी लौट आए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न विकास मुद्दों पर चर्चा की।

 दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सदन में प्रदेश के सांसदों के लिए भोज भी आयोजित किया और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए।

30 जुलाई से 1 अगस्त तक चला यह दौरा बेहद व्यस्त और रणनीतिक रहा। मुख्यमंत्री साय संसद भवन भी पहुंचे जहां उन्होंने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की।

इस दौरे के प्रमुख बिंदुओं में 'अंजोर@2047' विजन, राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा और सबसे महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संभावनाएं शामिल रहीं। लगातार टलते आ रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब संकेत मिल रहे हैं कि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा, "मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा, थोड़ा इंतजार करें।" उनके अनुसार, भाजपा आलाकमान के साथ इस विषय पर चर्चा सकारात्मक रही है।

साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर भी गहन चर्चा हुई। उन्होंने 'बस्तर ओलंपिक' को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात करते हुए कहा कि इसे ‘खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे बस्तर को नई सांस्कृतिक और खेल पहचान मिलेगी।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हैं। बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव जीतने और त्यागपत्र देने के बाद ये स्थान खाली हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ही नए मंत्रियों का शपथग्रहण संभव है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, बस्तर को मिलेगी नई पहचान

Raipur,C.G

 दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सदन में प्रदेश के सांसदों के लिए भोज भी आयोजित किया और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए।

30 जुलाई से 1 अगस्त तक चला यह दौरा बेहद व्यस्त और रणनीतिक रहा। मुख्यमंत्री साय संसद भवन भी पहुंचे जहां उन्होंने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की।

इस दौरे के प्रमुख बिंदुओं में 'अंजोर@2047' विजन, राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा और सबसे महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संभावनाएं शामिल रहीं। लगातार टलते आ रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब संकेत मिल रहे हैं कि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा, "मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा, थोड़ा इंतजार करें।" उनके अनुसार, भाजपा आलाकमान के साथ इस विषय पर चर्चा सकारात्मक रही है।

साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर भी गहन चर्चा हुई। उन्होंने 'बस्तर ओलंपिक' को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात करते हुए कहा कि इसे ‘खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे बस्तर को नई सांस्कृतिक और खेल पहचान मिलेगी।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हैं। बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव जीतने और त्यागपत्र देने के बाद ये स्थान खाली हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ही नए मंत्रियों का शपथग्रहण संभव है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-vishnudev-sai-who-returned-from-delhi-tour-will/article-29628

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.