- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CG : राज्योत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री आज करेंगे निरीक्षण, सहकारी समितियों के कर्मचारी करेंगे प...
CG : राज्योत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री आज करेंगे निरीक्षण, सहकारी समितियों के कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, कल से चक्काजाम आंदोलन
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में आज कई अहम गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे, वहीं प्रदेशभर में सहकारी समिति के कर्मचारी अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा छठ पूजा के लिए रेलवे ने पटना रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है और ड्राइवर महासंघ ने कल से चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी है।
राज्योत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। वहां वे मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। दोपहर 1 बजे निरीक्षण पूरा करने के बाद वे मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर दिनभर कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि त्यौहार के दौरान 45 से अधिक चाकूबाजी और एक दर्जन हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिससे कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रही और सरकार मौन है।
छठ पूजा के लिए कल से स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग–पटना और गोंदिया–पटना के बीच एक फेरे की विशेष ट्रेनें शुरू की हैं।
-
दुर्ग–पटना ट्रेन में कुल 517 सीटें खाली हैं।
-
गोंदिया–पटना ट्रेन में 538 सीटें उपलब्ध हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन ट्रेनों का लाभ लें।
सहकारी समिति कर्मचारियों का आज प्रदर्शन
प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों के 15,000 कर्मचारी अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकालेंगे और कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे।
मुख्य मांगें –
1️⃣ 2023–24 और 2024–25 की धान खरीदी की शेष राशि समितियों को मिले
2️⃣ आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर ऑपरेटरों का नियमितीकरण
3️⃣ प्रत्येक समिति को ₹3 लाख प्रबंधकीय अनुदान
4️⃣ संविदा कर्मियों को नियमित भर्ती में बोनस अंक
हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो धान खरीदी का बहिष्कार और अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा।
ड्राइवर महासंघ कल से करेगा चक्काजाम
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने 25 अक्टूबर से स्टेयरिंग छोड़ आंदोलन की घोषणा की है। महासंघ की 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख हैं –
-
ड्राइवर सुरक्षा कानून
-
शराबबंदी
-
ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड
-
दुर्घटना पर मुआवजा (मृत्यु पर ₹10 लाख, अपंगता पर ₹5 लाख)
-
हेल्थ कार्ड में ₹10 लाख तक इलाज की सुविधा
-
55 वर्ष की आयु पर पेंशन
-
ड्राइवर बच्चों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण
रायपुर में आज के कार्यक्रम
स्वास्थ्य शिविर – प्रजापति समाज, वृंदावन कॉलोनी रायपुरा, सुबह 8 बजे से
विशेष सफाई अभियान – छह महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट, सुबह 6 बजे से
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए