- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग में लिव-इन पार्टनर की हत्या: बच्चों ने गुस्से में किया हमला
दुर्ग में लिव-इन पार्टनर की हत्या: बच्चों ने गुस्से में किया हमला
Durg, CG
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। महिला के लिव-इन पार्टनर बलविंदर उर्फ बंटी को उसके ही घर में महिला के बच्चों ने फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की वजह घरेलू विवाद और बच्चों की आपत्ति बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी और बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी दौरान बलविंदर और महिला के बच्चों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। मंगलवार की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर फावड़े से बलविंदर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले के बाद बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने महिला के पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू विवाद और लिव-इन संबंध को लेकर बच्चों के विरोध से जुड़ा पाया गया है। महिला का अपने पूर्व पति से अलग रहना और बलविंदर के चरित्र को लेकर संदेह इस घटना की मुख्य वजह बनी। पुलिस परिवार और गवाहों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो सके।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए