- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- हेडमास्टर की पिटाई से कक्षा-2 की बच्ची का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती
हेडमास्टर की पिटाई से कक्षा-2 की बच्ची का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती
Balrampur, CG
जिले के कंजिया प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा-2 की छात्रा को हेडमास्टर ने इतनी बेरहमी से डंडे से पीटा कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। बच्ची बीते तीन दिनों से अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
बातचीत पर भड़के हेडमास्टर
घटना शंकरगढ़ ब्लॉक की है। ललिता यादव (कक्षा-2) क्लास में दूसरे बच्चों से बात कर रही थी। इसी पर गुस्से में आकर हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो ने उसे डंडे से पीटा।
पंचायत में तय हुआ इलाज
मारपीट के बाद बच्ची को तेज दर्द और सूजन हुई। परिजनों ने गांव के सरपंच और ग्रामीणों को जानकारी दी। पंचायत में तय हुआ कि हेडमास्टर इलाज का खर्च उठाएगा।
अंबिकापुर में चल रहा इलाज
पहले बच्ची को शंकरगढ़ पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। एक्स-रे में पैर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फिलहाल छात्रा संजीवनी अस्पताल में भर्ती है।
परिजन बोले- 10 हजार खर्च, मदद नहीं मिली
ललिता के पिता ने बताया कि इलाज और दवाओं में अब तक 10 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन हेडमास्टर ने एक भी रुपया नहीं दिया।
कार्रवाई की स्थिति
बीईओ जय गोविंद तिवारी ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर विभागीय जांच होगी। थाना प्रभारी ने भी यही कहा कि शिकायत दर्ज होते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए