रायपुर: घर के अंदर पति-पत्नी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार; पुलिस को करीबी पर शक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।

यहां एक घर के भीतर वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय भूखन ध्रुव और 60 वर्षीय रुक्मणी ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमलों के गंभीर निशान मिले हैं।

एक पलंग पर मिला शव, दूसरा ज़मीन पर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि भूखन की लाश घर के एक कमरे में पलंग पर थी, जबकि उनकी पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में ज़मीन पर पड़ी मिली। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था, और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे संभावित संघर्ष की पुष्टि होती है।

शक की सुई किसी करीबी पर

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या किसी जानकार या करीबी व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। वारदात में धारदार हथियार का प्रयोग हुआ है, हालांकि अभी तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है। ACCU टीम, FSL यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

काम पर न पहुंचने पर हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने बताया कि भूखन ध्रुव एक किसान थे और बुधवार सुबह एक खेत में कीटनाशक छिड़कने जाना था। जब वे काम पर नहीं पहुंचे, तो खेत मालिक उन्हें देखने घर गया, जहां उसने खून से लथपथ लाशें देखीं। उसने तुरंत सरपंच और पुलिस को सूचना दी।

तीन बच्चों के माता-पिता थे मृतक

परिवार के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दंपती के तीन बच्चे हैं—दो बेटियां (जिनकी शादी धमतरी और पाटन में हो चुकी है) और एक बेटा, जो रायपुर में रहता है। पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है, साथ ही स्थानीय स्तर पर भी संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद मिलेगा सुराग

दंपती के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि मौत की सही समय और तरीका फॉरेंसिक रिपोर्ट से साफ होगा, जिससे जांच की दिशा तय की जा सकेगी। फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: घर के अंदर पति-पत्नी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार; पुलिस को करीबी पर शक

Raipur, CG

यहां एक घर के भीतर वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय भूखन ध्रुव और 60 वर्षीय रुक्मणी ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमलों के गंभीर निशान मिले हैं।

एक पलंग पर मिला शव, दूसरा ज़मीन पर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला कि भूखन की लाश घर के एक कमरे में पलंग पर थी, जबकि उनकी पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में ज़मीन पर पड़ी मिली। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था, और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे संभावित संघर्ष की पुष्टि होती है।

शक की सुई किसी करीबी पर

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या किसी जानकार या करीबी व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। वारदात में धारदार हथियार का प्रयोग हुआ है, हालांकि अभी तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है। ACCU टीम, FSL यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

काम पर न पहुंचने पर हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने बताया कि भूखन ध्रुव एक किसान थे और बुधवार सुबह एक खेत में कीटनाशक छिड़कने जाना था। जब वे काम पर नहीं पहुंचे, तो खेत मालिक उन्हें देखने घर गया, जहां उसने खून से लथपथ लाशें देखीं। उसने तुरंत सरपंच और पुलिस को सूचना दी।

तीन बच्चों के माता-पिता थे मृतक

परिवार के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दंपती के तीन बच्चे हैं—दो बेटियां (जिनकी शादी धमतरी और पाटन में हो चुकी है) और एक बेटा, जो रायपुर में रहता है। पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है, साथ ही स्थानीय स्तर पर भी संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद मिलेगा सुराग

दंपती के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि मौत की सही समय और तरीका फॉरेंसिक रिपोर्ट से साफ होगा, जिससे जांच की दिशा तय की जा सकेगी। फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/close-to-the-police-with-a-sharp-murder-of-husband/article-27850

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.