छत्तीसगढ़ : दक्षिणी इलाकों में अगले 2 दिन रेड और ऑरेंज वार्निंग, रायपुर में बादल और बूंदाबांदी के आसार

RAIPUR, CG

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर लगातार दिख रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई स्थानों पर मूसलधार बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहाँ हुई सबसे ज्यादा बारिश?
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, जबकि पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी वर्षा दर्ज की गई। बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी बारिश हुई।

इसके अलावा माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी वर्षा दर्ज की गई। छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर और चारामा में 7-7 सेमी बारिश मापी गई। वहीं कांकेर, दुर्गकोंदल, अर्जुन्दा, भानुप्रतापपुर और माकड़ी समेत कई स्थानों पर 6 सेमी के आसपास वर्षा दर्ज हुई।

किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा), आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी दी है। यहां ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी में आज आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा। बीच-बीच में बादल गरजने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ : दक्षिणी इलाकों में अगले 2 दिन रेड और ऑरेंज वार्निंग, रायपुर में बादल और बूंदाबांदी के आसार

RAIPUR, CG

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर लगातार दिख रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई स्थानों पर मूसलधार बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहाँ हुई सबसे ज्यादा बारिश?
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, जबकि पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी वर्षा दर्ज की गई। बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी बारिश हुई।

इसके अलावा माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी वर्षा दर्ज की गई। छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर और चारामा में 7-7 सेमी बारिश मापी गई। वहीं कांकेर, दुर्गकोंदल, अर्जुन्दा, भानुप्रतापपुर और माकड़ी समेत कई स्थानों पर 6 सेमी के आसपास वर्षा दर्ज हुई।

किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा), आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी दी है। यहां ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी में आज आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा। बीच-बीच में बादल गरजने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cloud-and-drizzle-in-chhattisgarh-southern-areas-in-the-next/article-34003

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.