दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक दक्षिण और मध्य हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यहां हुई बारिश

सोमवार को छुईखदान और गंडई में 3-3 सेंटीमीटर, रघुनाथ नगर, साल्हेवारा, गुंडरदेही और सहसपुरलोहारा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बागबाहरा, बेरला, मैनपुर, रेंगाखार कला, साजा और गोबरा नवापारा में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार, खंभात की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण गुजरात, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका सक्रिय है। इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है।
इन्हीं परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दो दिन बाद वर्षा का दायरा और बढ़ सकता है, जिसके चलते वज्रपात और मेघगर्जन की भी आशंका है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2025 By दैनिक जागरण

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक दक्षिण और मध्य हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यहां हुई बारिश

सोमवार को छुईखदान और गंडई में 3-3 सेंटीमीटर, रघुनाथ नगर, साल्हेवारा, गुंडरदेही और सहसपुरलोहारा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बागबाहरा, बेरला, मैनपुर, रेंगाखार कला, साजा और गोबरा नवापारा में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार, खंभात की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण गुजरात, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका सक्रिय है। इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है।
इन्हीं परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दो दिन बाद वर्षा का दायरा और बढ़ सकता है, जिसके चलते वज्रपात और मेघगर्जन की भी आशंका है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cloud-meteorological-department-expressed-possibility-in-south-and-central-chhattisgarh/article-34281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.