- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में सुबह से छाए बादल, रायगढ़-बलरामपुर-जशपुर में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर में सुबह से छाए बादल, रायगढ़-बलरामपुर-जशपुर में भारी बारिश की चेतावनी
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना बना हुआ है।
10 जिलों के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़ समेत 10 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश के उत्तर संभाग में लगातार बारिश के आसार हैं।
तापमान में गिरावट
शनिवार को हुई बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।
-
दुर्ग का न्यूनतम तापमान 18.0°C रिकॉर्ड किया गया।
-
रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहा।
रायगढ़ में जलभराव और डैम के गेट खुले
रायगढ़ में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं।
-
केलो डैम के 4 गेट खोलने पड़े।
-
कई इलाकों में जलभराव हो गया, सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।
बस्तर में कम बरसेंगे बादल
सिनॉप्टिक सिस्टम के कमजोर पड़ने से बस्तर संभाग में बारिश कम होने की संभावना है, जबकि उत्तर और मध्य जिलों में तेज बारिश जारी रहेगी।
अब तक की बारिश का हाल
-
1 जून से अब तक प्रदेश में 814 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।
-
सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में 1174.6 मिमी, जबकि सबसे कम बेमेतरा में 399.5 मिमी दर्ज की गई।
-
जुलाई महीने में अकेले 453.5 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान से 12% ज्यादा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए