- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल! मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, उत्तर क्षेत्रों में अधिक असर...
छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल! मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, उत्तर क्षेत्रों में अधिक असर
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जारी बदलते मौसम का प्रभाव अभी भी कायम है। चक्रवाती तूफान मोंथा का अवशेष फिलहाल झारखंड की ओर सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। राजधानी सहित कई जिलों में शुक्रवार को धूप नहीं निकल सकी और रुक-रुककर बारिश होती रही।
दिन में बादलों की मौजूदगी से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही। बादलों की परत ने रात में ठंड बढ़ने से रोक रखा है, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब चक्रवात का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन मौसम में ठंडक और आर्द्रता बनी रहेगी।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 24°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है। पिछले तीन दिनों की तरह धूप कम समय के लिए ही दिख सकती है।
अगले दो दिनों का अनुमान
-
रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है
-
रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा
-
उत्तरी छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश जारी रहने के आसार
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए