- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CM और डिप्टी CM ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, शिवभक्तों का भव्य स्वागत
CM और डिप्टी CM ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, शिवभक्तों का भव्य स्वागत
Raipur,C.G
सावन माह के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शिवभक्ति और कांवड़ यात्रा की गूंज सुनाई दी। इस अवसर को और खास बना दिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने, जिन्होंने कवर्धा जिले में हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर फूलों की वर्षा की।
मुख्यमंत्री साय, डिप्टी सीएम शर्मा, सांसद अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर से “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ हेलीपैड से रवाना हुए और रास्ते में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 146 करोड़ की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि सरकार अमरकंटक में कांवड़ियों के लिए रेस्ट हाउस बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार से भूमि उपलब्ध कराने पर चर्चा कर रही है।
धार्मिक आस्था का जनसैलाब
कबीरधाम जिले में भोरमदेव मंदिर तक हजारों की संख्या में शिवभक्त पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। अमरकंटक से जल लेकर लगभग 100 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी कर भक्तों ने भोलेनाथ को जल अर्पित किया।
गरियाबंद जिले में पंचकोशी यात्रा की शुरुआत राजिम स्थित त्रिवेणी संगम के कुलेश्वर महादेव मंदिर से हुई। मान्यता है कि वनवास काल में माता सीता ने बालू से इस शिवलिंग की स्थापना की थी। यात्रा का शुभारंभ अभनपुर के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने जलाभिषेक कर किया।
दुर्ग जिले में 33 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवनाथ नदी से जल लेकर भक्तों ने देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक पैदल यात्रा पूरी की। श्रद्धालु भगवा व केसरिया परिधान में हर-हर भोले के जयघोष के साथ आगे बढ़े। कई सामाजिक संगठनों ने रास्ते भर पुष्पवर्षा, जलपान और स्वागत व्यवस्था की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए