नक्सल पीड़ितों की सीएम से मुलाकात: बस्तर में निर्णायक कार्रवाई की मांग, सीएम बोले– नक्सलवाद के समूल उन्मूलन को प्रतिबद्ध

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुरुवार को नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर बस्तर अंचल में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को तेज करने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार बस्तर को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर के विभिन्न जिलों के वे पीड़ित शामिल थे जिन्होंने पिछले वर्षों में नक्सल हिंसा में अपने परिजनों को खोया है या विस्थापन की पीड़ा झेली है। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे अभियान को निर्णायक मोड़ तक ले जाने की अपील की।

बस्तर में फिर जगी उम्मीद की किरण

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार की समावेशी विकास नीति और सुरक्षा बलों की कुशल रणनीति के चलते बस्तर में शांति और विश्वास का माहौल बना है। बस्तर ओलंपिक और पंडुम जैसे आयोजन ग्रामीणों में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार नक्सलवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

नक्सलवाद: केवल हिंसा नहीं, संस्कृति पर भी हमला

सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद केवल एक सशस्त्र विद्रोह नहीं है, बल्कि यह हमारी सह-अस्तित्व और लोक-जीवन की संस्कृति पर सीधा आघात है। उन्होंने दोहराया कि सरकार हर नक्सल पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने या अभियान में बाधा डालने वाले किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा।

विकास और शांति ही लक्ष्य

सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सुरक्षा स्थापित करना नहीं, बल्कि बस्तर में स्थायी शांति और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता की भागीदारी और विश्वास के साथ यह लड़ाई जरूर सफल होगी और बस्तर न केवल हिंसा से मुक्त होगा, बल्कि एक नए विकास युग की ओर अग्रसर भी होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

नक्सल पीड़ितों की सीएम से मुलाकात: बस्तर में निर्णायक कार्रवाई की मांग, सीएम बोले– नक्सलवाद के समूल उन्मूलन को प्रतिबद्ध

Raipur, cg

 प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर के विभिन्न जिलों के वे पीड़ित शामिल थे जिन्होंने पिछले वर्षों में नक्सल हिंसा में अपने परिजनों को खोया है या विस्थापन की पीड़ा झेली है। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे अभियान को निर्णायक मोड़ तक ले जाने की अपील की।

बस्तर में फिर जगी उम्मीद की किरण

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार की समावेशी विकास नीति और सुरक्षा बलों की कुशल रणनीति के चलते बस्तर में शांति और विश्वास का माहौल बना है। बस्तर ओलंपिक और पंडुम जैसे आयोजन ग्रामीणों में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार नक्सलवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

नक्सलवाद: केवल हिंसा नहीं, संस्कृति पर भी हमला

सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद केवल एक सशस्त्र विद्रोह नहीं है, बल्कि यह हमारी सह-अस्तित्व और लोक-जीवन की संस्कृति पर सीधा आघात है। उन्होंने दोहराया कि सरकार हर नक्सल पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने या अभियान में बाधा डालने वाले किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा।

विकास और शांति ही लक्ष्य

सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सुरक्षा स्थापित करना नहीं, बल्कि बस्तर में स्थायी शांति और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता की भागीदारी और विश्वास के साथ यह लड़ाई जरूर सफल होगी और बस्तर न केवल हिंसा से मुक्त होगा, बल्कि एक नए विकास युग की ओर अग्रसर भी होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-demanded-decisive-action-in-bastars-meeting-with-naxalite-victims/article-19253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.