''क्रिकेट के भगवान'' से मिलने पहुंचे सीएम, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप का लिया आनंद

Raipur, CG

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जुटे क्रिकेट के दिग्गज.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया. इस रोमांचक लीग में भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ. इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज मास्टर्स की अगुवाई क्रिकेट लीजेंड ब्रायन लारा ने की.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप: सीएम साय ने मैच शुरू होने से पहले मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. मैच का आनंद लेने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक खुशवंत साहेब भी भी पहुंचे थे.

CM arrived to watch Sachin and Yuvraj
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप 
 
छत्तीसगढ़ में बनेगा खेलों का नया हब: साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेने आए सभी महान क्रिकेट खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत है. यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि हम क्रिकेट जगत के दिग्गजों को एक साथ खेलते हुए देख रहे हैं।

CM arrived to watch Sachin and Yuvraj
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप 
 
सचिन से सीएम की मुलाकात: सीएम ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी. छत्तीसगढ़ सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए छत्तीसगढ़ तेजी से 'स्पोर्ट्स हब' बनने की दिशा में काम चल रहा है.

खिलाड़ियों को बधाई: मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए न भूलने वाला अनुभव होगा और भविष्य में भी छत्तीसगढ़ ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करता रहेगा.

''क्रिकेट के भगवान'': मुख्यमंत्री साय ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के बाद अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि हमने सचिन को अब तक सिर्फ टीवी पर खेलते हुए देखा था, पहली बार प्रत्यक्ष मुलाकात का अवसर मिला, यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों को लाइव खेलते देखना बेहद रोमांचक अनुभव था.

छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा: सीएम ने कहा कि इन दिग्गज खिलाड़ियों को देखकर छत्तीसगढ़ के युवा न केवल खेलों के प्रति प्रेरित होंगे, बल्कि अपने जीवन में भी उनसे सीख लेकर आगे बढ़ेंगे. साय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

छत्तीसगढ़ की तारीफ: सचिन तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ आने पर खुशी व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी छत्तीसगढ़ में खेलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक यादगार खेल उत्सव साबित हो रहा है, जहां क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं. राज्य सरकार भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

''क्रिकेट के भगवान'' से मिलने पहुंचे सीएम, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप का लिया आनंद

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया. इस रोमांचक लीग में भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ. इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज मास्टर्स की अगुवाई क्रिकेट लीजेंड ब्रायन लारा ने की.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप: सीएम साय ने मैच शुरू होने से पहले मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. मैच का आनंद लेने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक खुशवंत साहेब भी भी पहुंचे थे.

CM arrived to watch Sachin and Yuvraj
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप 
 
छत्तीसगढ़ में बनेगा खेलों का नया हब: साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेने आए सभी महान क्रिकेट खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत है. यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि हम क्रिकेट जगत के दिग्गजों को एक साथ खेलते हुए देख रहे हैं।

CM arrived to watch Sachin and Yuvraj
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप 
 
सचिन से सीएम की मुलाकात: सीएम ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी. छत्तीसगढ़ सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए छत्तीसगढ़ तेजी से 'स्पोर्ट्स हब' बनने की दिशा में काम चल रहा है.

खिलाड़ियों को बधाई: मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए न भूलने वाला अनुभव होगा और भविष्य में भी छत्तीसगढ़ ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करता रहेगा.

''क्रिकेट के भगवान'': मुख्यमंत्री साय ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के बाद अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि हमने सचिन को अब तक सिर्फ टीवी पर खेलते हुए देखा था, पहली बार प्रत्यक्ष मुलाकात का अवसर मिला, यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों को लाइव खेलते देखना बेहद रोमांचक अनुभव था.

छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा: सीएम ने कहा कि इन दिग्गज खिलाड़ियों को देखकर छत्तीसगढ़ के युवा न केवल खेलों के प्रति प्रेरित होंगे, बल्कि अपने जीवन में भी उनसे सीख लेकर आगे बढ़ेंगे. साय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

छत्तीसगढ़ की तारीफ: सचिन तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ आने पर खुशी व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी छत्तीसगढ़ में खेलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक यादगार खेल उत्सव साबित हो रहा है, जहां क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं. राज्य सरकार भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-international-masters-league-reached-t20-championship-to-meet-god/article-13210

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.