मंत्रियों के साथ दौड़े सीएम, रायपुर में हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Raipur, CG

रन फॉर यूनिटी का आयोजन रायपुर में किया गया. सीएम विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रायपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शामिल हुए. सीएम ने मंत्रियों के साथ दौड़ में भी हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है. आयोजन के दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट, राज्य स्थापना दिवस और आने वाले छठ महापर्व की बधाई दी.

रन फॉर यूनिटी: रायपुर के तेलीबांधा में रन फॉर यूनिटीका आयोजन किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आोयजन किया जाता है. आयोजन का मकसद में एकजुटता और अखंडता को बढ़ावा देना है. सीएम विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएम विष्णु देव साय, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, धार्मिक गुरु खुशवंत साहेब और पुरंदर मिश्रा ने भी दौड़ लगाई.

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की सभी रिसायतों को भारत में मिलाया. भारत की एकता और अखंडता को एक रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. :विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री

त्योहारों की बधाई: मंत्री रामविचार नेताम ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है. मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ऐसे पावन मौके पर हमें देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का प्रण लेना चाहिए. टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है उसे हमें हासिल करना है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है. 31 अक्टूबर को दीपावली होने के चलते इस बार रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को राज्य सरकार ने किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

मंत्रियों के साथ दौड़े सीएम, रायपुर में हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Raipur, CG

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रायपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शामिल हुए. सीएम ने मंत्रियों के साथ दौड़ में भी हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है. आयोजन के दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट, राज्य स्थापना दिवस और आने वाले छठ महापर्व की बधाई दी.

रन फॉर यूनिटी: रायपुर के तेलीबांधा में रन फॉर यूनिटीका आयोजन किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आोयजन किया जाता है. आयोजन का मकसद में एकजुटता और अखंडता को बढ़ावा देना है. सीएम विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएम विष्णु देव साय, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, धार्मिक गुरु खुशवंत साहेब और पुरंदर मिश्रा ने भी दौड़ लगाई.

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की सभी रिसायतों को भारत में मिलाया. भारत की एकता और अखंडता को एक रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. :विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री

त्योहारों की बधाई: मंत्री रामविचार नेताम ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है. मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ऐसे पावन मौके पर हमें देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का प्रण लेना चाहिए. टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है उसे हमें हासिल करना है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है. 31 अक्टूबर को दीपावली होने के चलते इस बार रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को राज्य सरकार ने किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-ran-with-ministers-run-for-unity-organized-in-raipur/article-2321

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.