बस्तर दौरे पर सीएम साय, सिविल जज परीक्षा, नमो युवा रन और छत्तीसगढ़ कप टी-20 टूर्नामेंट का आगाज

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, शैक्षणिक और खेल जगत से जुड़ी कई अहम गतिविधियाँ होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 वहीं राजधानी रायपुर और जगदलपुर में अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रेमियों के लिए आज से छत्तीसगढ़ कप महिला टी-20 टूर्नामेंट का आगाज होगा।

सीएम साय का बस्तर दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे। वे धुरवा समाज के कार्यक्रम, नवाखानी मिलन समारोह और माहरा समाज के भवन लोकार्पण में शिरकत करेंगे।

सिविल जज भर्ती परीक्षा

आज सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सिविल जज भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। रायपुर में 38 केंद्र बनाए गए हैं जहाँ 16,500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में सख्त ड्रेस कोड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

नमो युवा रन

रविवार सुबह 7 बजे राजधानी में नशा मुक्त भारत की थीम पर “नमो युवा रन” का आयोजन हुआ। मरीन ड्राइव से सुभाष स्टेडियम तक हुई इस रैली में करीब 9300 धावकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि इस आयोजन में उपस्थित रहे। विजेताओं को 25, 15 और 10 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा।

गृहमंत्री का पुतला दहन

युवा कांग्रेस और NSUI आज अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करेंगे और गृहमंत्री का पुतला दहन करेंगे। यह विरोध नकली डिग्री प्रकरण और NSUI जिलाध्यक्ष पर दर्ज FIR के खिलाफ होगा।

छत्तीसगढ़ कप महिला टी-20 टूर्नामेंट

आज से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में 6 राज्य की टीमें हिस्सा लेंगी। पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

अन्य आयोजन

  • जगदलपुर में स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा

  • अंबिकापुर में मिनी मैराथन

  • रायपुर में गरबा वर्कशॉप, महालया पूजा, संगीत संध्या और ट्रेजर हंट कार रैली

  • हिन्दी युग्म उत्सव में कहानी, कविता और संगीत का आयोजन

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बस्तर दौरे पर सीएम साय, सिविल जज परीक्षा, नमो युवा रन और छत्तीसगढ़ कप टी-20 टूर्नामेंट का आगाज

RAIPUR, CG

 वहीं राजधानी रायपुर और जगदलपुर में अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रेमियों के लिए आज से छत्तीसगढ़ कप महिला टी-20 टूर्नामेंट का आगाज होगा।

सीएम साय का बस्तर दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे। वे धुरवा समाज के कार्यक्रम, नवाखानी मिलन समारोह और माहरा समाज के भवन लोकार्पण में शिरकत करेंगे।

सिविल जज भर्ती परीक्षा

आज सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सिविल जज भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। रायपुर में 38 केंद्र बनाए गए हैं जहाँ 16,500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में सख्त ड्रेस कोड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

नमो युवा रन

रविवार सुबह 7 बजे राजधानी में नशा मुक्त भारत की थीम पर “नमो युवा रन” का आयोजन हुआ। मरीन ड्राइव से सुभाष स्टेडियम तक हुई इस रैली में करीब 9300 धावकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि इस आयोजन में उपस्थित रहे। विजेताओं को 25, 15 और 10 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा।

गृहमंत्री का पुतला दहन

युवा कांग्रेस और NSUI आज अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करेंगे और गृहमंत्री का पुतला दहन करेंगे। यह विरोध नकली डिग्री प्रकरण और NSUI जिलाध्यक्ष पर दर्ज FIR के खिलाफ होगा।

छत्तीसगढ़ कप महिला टी-20 टूर्नामेंट

आज से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता में 6 राज्य की टीमें हिस्सा लेंगी। पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

अन्य आयोजन

  • जगदलपुर में स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा

  • अंबिकापुर में मिनी मैराथन

  • रायपुर में गरबा वर्कशॉप, महालया पूजा, संगीत संध्या और ट्रेजर हंट कार रैली

  • हिन्दी युग्म उत्सव में कहानी, कविता और संगीत का आयोजन

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-civil-judge-exam-namo-yuva-run-and-chhattisgarh/article-33625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.