- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सीएम साय ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, कांकेर के अखिल सेन ने टॉप किया, प्राप्त किए 98.20 प्रतिशत अं...
सीएम साय ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, कांकेर के अखिल सेन ने टॉप किया, प्राप्त किए 98.20 प्रतिशत अंक
Raipur, cg
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 2025 की हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस वर्ष कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी रही, जिन्होंने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस साल 12वीं का समग्र परिणाम 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष यह प्रतिशत 87.04 था। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी और उन्हें सफलता की दिशा में और मेहनत करने की प्रेरणा दी।
इस वर्ष कुल 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 81.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in, cg.nic.in, और results.cg.nic.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी अपने परिणाम यहां देख सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए