सीएम साय ने 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को दी 2-2 लाख की सहायता, बोले - श्रमिकों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है सरकार

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 10वीं व 12वीं की परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के 31 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 38,200 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 19.71 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

हर श्रमिक तक पहुंचे योजना का लाभ: सीएम साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचे, ताकि सभी पात्र लोग लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए 50 लाख रुपये तक की सहायता का भी प्रावधान है।

श्रम मंत्रालय के अनुभव साझा करते हुए बोले सीएम

मुख्यमंत्री साय ने बतौर केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन्होंने न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करने और 27 हजार करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड पीएफ राशि को श्रमिक हित में उपयोग करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों में योगदान दिया। उन्होंने यूनिवर्सल पीएफ नंबर की शुरुआत का भी उल्लेख किया, जिससे पीएफ ट्रांसफर में आने वाली समस्याएं दूर हुईं।

कहानी सुनाई बच्चों ने, जिनकी बदली जिंदगी

कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित बच्चों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। सूरजपुर के हीरा सिंह ने बताया कि उन्हें 4.10 लाख रुपये की सहायता मिली, जिससे वे आईआईआईटी से बी.टेक पूरा कर जूनियर डेटा साइंस डेवलपर बन चुके हैं। वहीं, छात्र दीपक पैंकरा ने रायपुर के आईआईआईटी में प्रवेश पाने तक के संघर्ष को साझा किया और योजना से मिली लगभग 4 लाख रुपये की सहायता के लिए आभार जताया।

38 हजार श्रमिकों को मिली आर्थिक मदद, 15 योजनाओं के माध्यम से राहत

मुख्यमंत्री और मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत कुल 15 योजनाओं के माध्यम से 38,200 श्रमिकों को सहायता दी गई। इसमें महतारी जतन, नौनिहाल छात्रवृत्ति, औजार सहायता, ई-रिक्शा, श्रमिक आवास योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

प्रदेश में बढ़ा निवेश, बढ़े रोजगार के अवसर

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे राज्य में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय ने 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को दी 2-2 लाख की सहायता, बोले - श्रमिकों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है सरकार

Raipur, CG

हर श्रमिक तक पहुंचे योजना का लाभ: सीएम साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचे, ताकि सभी पात्र लोग लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए 50 लाख रुपये तक की सहायता का भी प्रावधान है।

श्रम मंत्रालय के अनुभव साझा करते हुए बोले सीएम

मुख्यमंत्री साय ने बतौर केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन्होंने न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करने और 27 हजार करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड पीएफ राशि को श्रमिक हित में उपयोग करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों में योगदान दिया। उन्होंने यूनिवर्सल पीएफ नंबर की शुरुआत का भी उल्लेख किया, जिससे पीएफ ट्रांसफर में आने वाली समस्याएं दूर हुईं।

कहानी सुनाई बच्चों ने, जिनकी बदली जिंदगी

कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित बच्चों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। सूरजपुर के हीरा सिंह ने बताया कि उन्हें 4.10 लाख रुपये की सहायता मिली, जिससे वे आईआईआईटी से बी.टेक पूरा कर जूनियर डेटा साइंस डेवलपर बन चुके हैं। वहीं, छात्र दीपक पैंकरा ने रायपुर के आईआईआईटी में प्रवेश पाने तक के संघर्ष को साझा किया और योजना से मिली लगभग 4 लाख रुपये की सहायता के लिए आभार जताया।

38 हजार श्रमिकों को मिली आर्थिक मदद, 15 योजनाओं के माध्यम से राहत

मुख्यमंत्री और मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत कुल 15 योजनाओं के माध्यम से 38,200 श्रमिकों को सहायता दी गई। इसमें महतारी जतन, नौनिहाल छात्रवृत्ति, औजार सहायता, ई-रिक्शा, श्रमिक आवास योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

प्रदेश में बढ़ा निवेश, बढ़े रोजगार के अवसर

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे राज्य में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-gave-assistance-of-2-2-lakhs-to-31-meritorious/article-24428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.