बिलासपुर और रायपुर में आज व्यस्त रहेंगे सीएम साय, गोदावरी इस्पात हादसे की कांग्रेस करेगी जांच, विश्व पर्यटन दिवस पर होगा विशेष आयोजन

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे वे सेंदरी पहुंचकर लोकार्पण, मेधावी छात्र सम्मान और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे रायपुर लौटेंगे और रात 9 बजे एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शामिल होंगे।

गोदावरी इस्पात हादसे की कांग्रेस जांच

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदावरी इस्पात संयंत्र में हुए हालिया हादसे को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू की अगुवाई में छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मजदूरों, ग्रामीणों और संयंत्र प्रबंधन से बातचीत करेगी तथा जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, अनिता शर्मा और छाया वर्मा सदस्य होंगे।

उपमुख्यमंत्री साव का बिलासपुर दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी आज बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे हाइकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर, कोनी में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह और उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका रात्रि विश्राम बिलासपुर में प्रस्तावित है।

विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित मायरा रिसॉर्ट में आज विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

आकाशवाणी पर संतोष पांडेय की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय का विशेष साक्षात्कार आकाशवाणी रायपुर से आज सुबह 9 बजे प्रसारित किया गया। इसे प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक समाचार निदेशक विकल्प शुक्ला ने किया।

रायपुर में आज के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

  • सच्चियाय माता की शक्ति आराधना
    संस्था: श्रीसच्चियाय माता सेवक संघ
    स्थान: गुजराती स्कूल, देवेंद्रनगर
    समय: अपरान्ह 3 बजे से

  • गरबा उत्सव
    संस्था: महाराष्ट्र मंडल
    स्थान: महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी
    समय: शाम 7:30 से 10 बजे तक

  • देवियों की चैतन्य झांकी
    संस्था: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
    स्थान: शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, विधानसभा मार्ग, सड्डू
    समय: शाम 6 से रात 10 बजे तक

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर और रायपुर में आज व्यस्त रहेंगे सीएम साय, गोदावरी इस्पात हादसे की कांग्रेस करेगी जांच, विश्व पर्यटन दिवस पर होगा विशेष आयोजन

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे वे सेंदरी पहुंचकर लोकार्पण, मेधावी छात्र सम्मान और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे रायपुर लौटेंगे और रात 9 बजे एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शामिल होंगे।

गोदावरी इस्पात हादसे की कांग्रेस जांच

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदावरी इस्पात संयंत्र में हुए हालिया हादसे को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू की अगुवाई में छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मजदूरों, ग्रामीणों और संयंत्र प्रबंधन से बातचीत करेगी तथा जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, अनिता शर्मा और छाया वर्मा सदस्य होंगे।

उपमुख्यमंत्री साव का बिलासपुर दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी आज बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे हाइकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर, कोनी में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह और उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका रात्रि विश्राम बिलासपुर में प्रस्तावित है।

विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित मायरा रिसॉर्ट में आज विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

आकाशवाणी पर संतोष पांडेय की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय का विशेष साक्षात्कार आकाशवाणी रायपुर से आज सुबह 9 बजे प्रसारित किया गया। इसे प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक समाचार निदेशक विकल्प शुक्ला ने किया।

रायपुर में आज के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

  • सच्चियाय माता की शक्ति आराधना
    संस्था: श्रीसच्चियाय माता सेवक संघ
    स्थान: गुजराती स्कूल, देवेंद्रनगर
    समय: अपरान्ह 3 बजे से

  • गरबा उत्सव
    संस्था: महाराष्ट्र मंडल
    स्थान: महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी
    समय: शाम 7:30 से 10 बजे तक

  • देवियों की चैतन्य झांकी
    संस्था: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
    स्थान: शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, विधानसभा मार्ग, सड्डू
    समय: शाम 6 से रात 10 बजे तक

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-godavari-will-be-busy-in-bilaspur-and-raipur/article-34097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.