CM साय पुलिस स्मृति दिवस में शामिल, राजधानी में मांस-मटन बिक्री पर रोक, केमिस्ट भर्ती आवेदन कल तक

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और रायगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 8:15 बजे वे अपने गृहग्राम बगिया से रायपुर लौटकर माना स्थित चौथी वाहिनी में शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायगढ़ के भुइयांपानी पहुंचकर मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और गुरु गद्दी के दर्शन करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद वे अपने गृहग्राम बगिया लौटेंगे।

राजधानी में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश महावीर निर्वाण दिवस के मौके पर मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है।

पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन

राजधानी रायपुर स्थित 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर, माना में सुबह 8:50 बजे से 10:21 बजे तक पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजित होगी। राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

केमिस्ट के पदों पर भर्ती – आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यापमं के माध्यम से भरे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर शाम 5 बजे है। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार की अवधि 23 से 25 अक्टूबर तक रहेगी। परीक्षा 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को मंडल की वेबसाइट पर जारी होंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून लौटने के बाद बारिश और गरज के बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और दक्षिणी इलाकों में मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक रात का तापमान स्थिर रहेगा, जिससे ठंड का असर सामान्य रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2025 By दैनिक जागरण

CM साय पुलिस स्मृति दिवस में शामिल, राजधानी में मांस-मटन बिक्री पर रोक, केमिस्ट भर्ती आवेदन कल तक

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और रायगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 8:15 बजे वे अपने गृहग्राम बगिया से रायपुर लौटकर माना स्थित चौथी वाहिनी में शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायगढ़ के भुइयांपानी पहुंचकर मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और गुरु गद्दी के दर्शन करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद वे अपने गृहग्राम बगिया लौटेंगे।

राजधानी में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश महावीर निर्वाण दिवस के मौके पर मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है।

पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन

राजधानी रायपुर स्थित 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर, माना में सुबह 8:50 बजे से 10:21 बजे तक पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजित होगी। राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

केमिस्ट के पदों पर भर्ती – आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यापमं के माध्यम से भरे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर शाम 5 बजे है। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार की अवधि 23 से 25 अक्टूबर तक रहेगी। परीक्षा 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को मंडल की वेबसाइट पर जारी होंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून लौटने के बाद बारिश और गरज के बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और दक्षिणी इलाकों में मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक रात का तापमान स्थिर रहेगा, जिससे ठंड का असर सामान्य रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-police-memorial-day-ban-on-sale-of-meat/article-36043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.