अंतिम चरण में 77.54 प्रतिशत मतदान, सीएम साय बोले- इस वजह से भाजपा दर्ज करेगी जीत

Raipur, CG

अंतिम चरण में 30,990 वार्ड पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद पंचायत सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए वोट डाले गए. तीसरे चरण के चुनाव परिणाम 25 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में रविवार को 50 विकास खंडों में पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) के तीसरे और अंतिम चरण में औसतन 77.54 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आंकड़ा अंतरिम है. लिहाजा, इसमें वृद्धि भी हो सकती है, क्योंकि कई मतदान केंद्रों से मत प्रतिशत के आंकड़े अभी आने बाकी हैं. उन्होंने कहा कि मतपत्रों से मतदान हुआ और कुल मिलाकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही.

दलीय आधार पर नहीं हुए थे ये चुनाव

राज्य में पंचायत या स्थानीय स्वशासन के चुनाव तीन स्तरों ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) पर होते हैं. ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं. अधिकारी ने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह पौने सात बजे से दोपहर दो बजे तक था, जबकि अन्य स्थानों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक था.

25 फरवरी को आएंगे नतीजे

चुनाव अधिकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के परिणाम 19 फरवरी को और दूसरे चरण के चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए. तीसरे चरण के चुनाव के परिणाम 25 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

सीएम साय ने परिवार संग किया मतदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनकी मां, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने जशपुर जिले के अपने पैतृक गांव बगिया स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हाल के शहरी निकाय चुनावों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले और दूसरे चरण की तरह विजयी होगी, क्योंकि पार्टी ने अपने वादे पूरे किए हैं.

अंतिम चरण में 53 लाख 28 हजार 371 थे मतदाता

अधिकारी ने बताया कि अंतिम चरण में 30,990 वार्ड पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद पंचायत सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल मिलाकर 53,28,371 मतदाता हैं, जिनमें 26,37,306 पुरुष, 26,91,000 महिलाएं और 65 तृतीय लिंग श्रेणी हैं.

दो चरण के हो चुके हैं मतदान

राज्य में 17 फरवरी को पहले चरण में 27,210 वार्ड पंचों, 3,605 सरपंचों, 911 जनपद पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के 149 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 20 फरवरी को 26,988 वार्ड पंचों, 3,774 सरपंचों, 899 जनपद पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के 138 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 81.22 प्रतिशत मतदान हुआ था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अंतिम चरण में 77.54 प्रतिशत मतदान, सीएम साय बोले- इस वजह से भाजपा दर्ज करेगी जीत

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में रविवार को 50 विकास खंडों में पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) के तीसरे और अंतिम चरण में औसतन 77.54 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आंकड़ा अंतरिम है. लिहाजा, इसमें वृद्धि भी हो सकती है, क्योंकि कई मतदान केंद्रों से मत प्रतिशत के आंकड़े अभी आने बाकी हैं. उन्होंने कहा कि मतपत्रों से मतदान हुआ और कुल मिलाकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही.

दलीय आधार पर नहीं हुए थे ये चुनाव

राज्य में पंचायत या स्थानीय स्वशासन के चुनाव तीन स्तरों ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) पर होते हैं. ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं. अधिकारी ने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह पौने सात बजे से दोपहर दो बजे तक था, जबकि अन्य स्थानों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक था.

25 फरवरी को आएंगे नतीजे

चुनाव अधिकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के परिणाम 19 फरवरी को और दूसरे चरण के चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए. तीसरे चरण के चुनाव के परिणाम 25 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

सीएम साय ने परिवार संग किया मतदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनकी मां, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने जशपुर जिले के अपने पैतृक गांव बगिया स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हाल के शहरी निकाय चुनावों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले और दूसरे चरण की तरह विजयी होगी, क्योंकि पार्टी ने अपने वादे पूरे किए हैं.

अंतिम चरण में 53 लाख 28 हजार 371 थे मतदाता

अधिकारी ने बताया कि अंतिम चरण में 30,990 वार्ड पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद पंचायत सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल मिलाकर 53,28,371 मतदाता हैं, जिनमें 26,37,306 पुरुष, 26,91,000 महिलाएं और 65 तृतीय लिंग श्रेणी हैं.

दो चरण के हो चुके हैं मतदान

राज्य में 17 फरवरी को पहले चरण में 27,210 वार्ड पंचों, 3,605 सरपंचों, 911 जनपद पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के 149 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 20 फरवरी को 26,988 वार्ड पंचों, 3,774 सरपंचों, 899 जनपद पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के 138 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 81.22 प्रतिशत मतदान हुआ था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-said-7754-percent-polling-in-the-final-phase/article-11416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.