सीएम साय बोले: “पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जनभागीदारी से ही होगा पूर्ण”

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। वे बुधवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित 'फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन' कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ और राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही विकास की बुनियाद है और निजी शिक्षण संस्थानों ने इसे विस्तार देने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसी दृष्टिकोण से 'विकसित छत्तीसगढ़' विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है और प्रदेश तेजी से इस दिशा में अग्रसर है।

साय ने कहा कि 25 साल की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। IIT, IIM और AIIMS जैसे संस्थानों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि राज्य उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत आधार बना चुका है।

जलवायु संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य लेकर चल रही है, और छत्तीसगढ़ इसमें अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश आए हैं, जो राज्य की ग्रीन एनर्जी पहल को मजबूती देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष राज्य में चार करोड़ पौधों का रोपण किया गया, और 'एक पेड़ माँ के नाम' तथा 'पीपल फॉर पीपुल' जैसे नवाचार कार्यक्रमों को आगे भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बच्चों में जागरूकता जरूरी है ताकि वे स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संघ द्वारा 11 लाख पीपल वृक्षारोपण के संकल्प की सराहना की और सभी शिक्षकों व आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ हवा, निर्मल जल और संतुलित वातावरण की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पांडे और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय बोले: “पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जनभागीदारी से ही होगा पूर्ण”

Raipur, CG

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही विकास की बुनियाद है और निजी शिक्षण संस्थानों ने इसे विस्तार देने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसी दृष्टिकोण से 'विकसित छत्तीसगढ़' विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है और प्रदेश तेजी से इस दिशा में अग्रसर है।

साय ने कहा कि 25 साल की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। IIT, IIM और AIIMS जैसे संस्थानों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि राज्य उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत आधार बना चुका है।

जलवायु संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य लेकर चल रही है, और छत्तीसगढ़ इसमें अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश आए हैं, जो राज्य की ग्रीन एनर्जी पहल को मजबूती देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष राज्य में चार करोड़ पौधों का रोपण किया गया, और 'एक पेड़ माँ के नाम' तथा 'पीपल फॉर पीपुल' जैसे नवाचार कार्यक्रमों को आगे भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बच्चों में जागरूकता जरूरी है ताकि वे स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संघ द्वारा 11 लाख पीपल वृक्षारोपण के संकल्प की सराहना की और सभी शिक्षकों व आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ हवा, निर्मल जल और संतुलित वातावरण की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पांडे और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-said-public-participation-will-be-completed-only-by/article-24078

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.