सीएम साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, प्रदेशभर में विजयादशमी पर्व, RSS का पथ संचलन और कांग्रेस की नई तैयारी

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के डब्लूआरएस ग्राउंड में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे। शाम को सीएम साय विभिन्न दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे और देर रात निवास लौटेंगे।

 रायपुर में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
डब्लूआरएस ग्राउंड के अलावा शहर के बीटीआई ग्राउंड, छत्तीसगढ़ नगर, रावणभाठा और सप्रे शाला मैदान सहित कई स्थानों पर भी रामलीला और रावण दहन का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

RSS का पथ संचलन
विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन रायपुर महानगर की विभिन्न शाखाओं से निकलेगा। प्रमुख संचलन दीनदयाल नगर स्थित श्रीराम प्रभात शाखा से होगा। यहां मुख्य वक्ता क्षेत्र संघचालक डॉ. पूणेंदु सक्सेना और मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक सतीश जैन रहेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा: राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में सूचना केंद्रों का शुभारंभ
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आज राजनांदगांव व डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। इन केंद्रों से यात्रियों को मार्गदर्शन, ठहराव, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मजबूती मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री का दौरा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली और लोरमी के दौरे पर रहेंगे। वे स्थानीय दशहरा उत्सव में शामिल होंगे और शाम को बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान
प्रदेश कांग्रेस 3 अक्टूबर से संगठन सृजन अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। PCC चीफ दीपक बैज ने बताया कि जिलों में ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे और मजबूत नेतृत्व की तलाश की जाएगी।

रंगोली वर्कशॉप का आयोजन
4 और 5 अक्टूबर को रायपुर टाउनहॉल में पारंपरिक रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के कलाकार प्रशिक्षण देंगे और प्रतिभागियों को पारंपरिक कला का अभ्यास कराया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, प्रदेशभर में विजयादशमी पर्व, RSS का पथ संचलन और कांग्रेस की नई तैयारी

Raipur,C.G

 रायपुर में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
डब्लूआरएस ग्राउंड के अलावा शहर के बीटीआई ग्राउंड, छत्तीसगढ़ नगर, रावणभाठा और सप्रे शाला मैदान सहित कई स्थानों पर भी रामलीला और रावण दहन का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

RSS का पथ संचलन
विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन रायपुर महानगर की विभिन्न शाखाओं से निकलेगा। प्रमुख संचलन दीनदयाल नगर स्थित श्रीराम प्रभात शाखा से होगा। यहां मुख्य वक्ता क्षेत्र संघचालक डॉ. पूणेंदु सक्सेना और मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक सतीश जैन रहेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा: राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में सूचना केंद्रों का शुभारंभ
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आज राजनांदगांव व डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। इन केंद्रों से यात्रियों को मार्गदर्शन, ठहराव, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मजबूती मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री का दौरा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली और लोरमी के दौरे पर रहेंगे। वे स्थानीय दशहरा उत्सव में शामिल होंगे और शाम को बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान
प्रदेश कांग्रेस 3 अक्टूबर से संगठन सृजन अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। PCC चीफ दीपक बैज ने बताया कि जिलों में ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे और मजबूत नेतृत्व की तलाश की जाएगी।

रंगोली वर्कशॉप का आयोजन
4 और 5 अक्टूबर को रायपुर टाउनहॉल में पारंपरिक रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के कलाकार प्रशिक्षण देंगे और प्रतिभागियों को पारंपरिक कला का अभ्यास कराया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-will-involve-many-programs-in-the-state-the/article-34453

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.