सीएम साय गृह विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक, भाजपा की मैराथन बैठक आज, राज्यपाल होंगे बिलासपुर दौरे पर…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक हलचल और गतिविधियां तेज हैं। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में कई महत्वपूर्ण सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में पूरे दिन भर मैराथन बैठकें चलेंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा कर एक रचनात्मक पहल की है, जिसमें यात्रियों को उनकी कहानियों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। आइए डालते हैं नज़र आज की प्रमुख खबरों पर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर दौरा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल

आज 9 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। उनका दिन भाजपा कार्यालय से शुरू होगा, जहां वे सुबह 10 बजे पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे भाजपा कार्यालय से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।

मंत्रालय में आयोजित गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नक्सल मोर्चे पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक छत्तीसगढ़ की सुरक्षा और प्रशासनिक रणनीतियों को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे हैं, और आज गृह विभाग की बारी है।

इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित महानदी भवन, अटल पथ पहुंचेंगे, जहां वे पदभार ग्रहण एवं श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2:55 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे।

भाजपा की आज मैराथन बैठक आज

आज भाजपा के लिए भी बेहद व्यस्त दिन रहने वाला है। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

बैठकों का सिलसिला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक होगी। इसके पश्चात दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक निर्धारित है। अंत में दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025: यात्रियों को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभवों को साझा करने के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक रेल यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

कहानी की लंबाई 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए और इसे पूरी तरह मौलिक होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी कहानी 31 जुलाई 2025 तक जमा कर सकते हैं। यह पहल यात्रियों को न केवल प्रोत्साहित करेगी, बल्कि भारतीय रेल के साथ उनके अनुभवों को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का अवसर भी देगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय गृह विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक, भाजपा की मैराथन बैठक आज, राज्यपाल होंगे बिलासपुर दौरे पर…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक हलचल और गतिविधियां तेज हैं। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में कई महत्वपूर्ण सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में पूरे दिन भर मैराथन बैठकें चलेंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा कर एक रचनात्मक पहल की है, जिसमें यात्रियों को उनकी कहानियों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। आइए डालते हैं नज़र आज की प्रमुख खबरों पर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर दौरा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल

आज 9 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। उनका दिन भाजपा कार्यालय से शुरू होगा, जहां वे सुबह 10 बजे पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे भाजपा कार्यालय से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।

मंत्रालय में आयोजित गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नक्सल मोर्चे पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक छत्तीसगढ़ की सुरक्षा और प्रशासनिक रणनीतियों को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे हैं, और आज गृह विभाग की बारी है।

इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित महानदी भवन, अटल पथ पहुंचेंगे, जहां वे पदभार ग्रहण एवं श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2:55 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे।

भाजपा की आज मैराथन बैठक आज

आज भाजपा के लिए भी बेहद व्यस्त दिन रहने वाला है। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

बैठकों का सिलसिला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सबसे पहले भाजपा महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक होगी। इसके पश्चात दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक निर्धारित है। अंत में दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025: यात्रियों को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभवों को साझा करने के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक रेल यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

कहानी की लंबाई 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए और इसे पूरी तरह मौलिक होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी कहानी 31 जुलाई 2025 तक जमा कर सकते हैं। यह पहल यात्रियों को न केवल प्रोत्साहित करेगी, बल्कि भारतीय रेल के साथ उनके अनुभवों को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का अवसर भी देगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sai-will-take-review-meeting-of-the-home-department/article-17283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.