गणतंत्र दिवस पर सीएम साय का बड़ा संदेश: मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़, रायपुर बनेगा IT-AI और मेडिकल हब

रायपुर (छ.ग.)

On

बिलासपुर में पहली बार मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, विकास और सुरक्षा को बताया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ ने रविवार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण और परेड का आयोजन हुआ। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहली बार बिलासपुर जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा, विकास और भविष्य की दिशा को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर के पुलिस मैदान में ध्वजारोहण करने वाले छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री बने। इससे पहले राज्य गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने 2001 से 2003 के बीच गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण किया था। सीएम साय ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि बिलासपुर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में नक्सलवाद को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या अब अंतिम चरण में है और मार्च 2026 तक प्रदेश को पूरी तरह नक्सलमुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास योजनाओं के कारण प्रभावित इलाकों में हालात तेजी से बदल रहे हैं।

सीएम साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास कार्यक्रम को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना, बस्तर कैफे और अन्य रोजगारोन्मुख योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विकास के मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में रायपुर को IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फार्मा और मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने निवेश, स्टार्टअप्स और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को राज्य में ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

राज्य के अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर जिला मुख्यालय में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरगुजा में ध्वजारोहण किया। जांजगीर-चांपा में मंत्री ओपी चौधरी ने परेड की सलामी ली। वहीं, दुर्ग में साइंस कॉलेज से प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक और छात्र शामिल हुए।

राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन को छत्तीसगढ़ के भविष्य के रोडमैप के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सुरक्षा के साथ-साथ तकनीक और विकास को केंद्र में रखा गया है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sais-big-message-on-republic-day-chhattisgarh-will-be/article-44309

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.