जनजातीय विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार: छात्रावासों में गुणवत्ता, योजनाओं में पारदर्शिता पर सीएम साय का ज़ोर

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने छात्रावासों में सुविधाओं की गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री साय ने आश्रम-छात्रावास प्रबंधन के लिए एक नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया और आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु 85 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त का ऑनलाइन अंतरण किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साय ने पीएम जनमन, धरती आबा और अन्य जनजातीय हितैषी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शिविरों के ज़रिए आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज़ों के वितरण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

उन्होंने छात्रावासों में शौचालय, पेयजल, बेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का आदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने प्रयास विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में 20 क्रीड़ा परिसरों, एकलव्य विद्यालयों, ट्राइबल यूथ हॉस्टल, और शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय जैसे परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। साय ने देवगुड़ी और अखरा विकास के लिए आस्था स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जनजातीय विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार: छात्रावासों में गुणवत्ता, योजनाओं में पारदर्शिता पर सीएम साय का ज़ोर

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने आश्रम-छात्रावास प्रबंधन के लिए एक नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया और आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु 85 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त का ऑनलाइन अंतरण किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साय ने पीएम जनमन, धरती आबा और अन्य जनजातीय हितैषी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शिविरों के ज़रिए आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज़ों के वितरण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

उन्होंने छात्रावासों में शौचालय, पेयजल, बेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का आदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने प्रयास विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में 20 क्रीड़ा परिसरों, एकलव्य विद्यालयों, ट्राइबल यूथ हॉस्टल, और शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय जैसे परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। साय ने देवगुड़ी और अखरा विकास के लिए आस्था स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sais-emphasis-on-transparency-in-quality-schemes-in-government/article-23869

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.