- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CG : भिलाई में सीएम साय के कार्यक्रम, तोमर बंधुओं पर कार्रवाई की तलवार, NHM कर्मचारी आज से आंदोलन
CG : भिलाई में सीएम साय के कार्यक्रम, तोमर बंधुओं पर कार्रवाई की तलवार, NHM कर्मचारी आज से आंदोलन
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और मौसमीय घटनाओं से भरा रहेगा।
सीएम साय का भिलाई दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नए बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और सुपेला में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
तोमर बंधुओं को पेश होने का अंतिम मौका
रायपुर की अदालत ने सूदखोर तोमर बंधुओं को आज पेश होने का अंतिम अवसर दिया है। दोनों आरोपी दो महीने से फरार हैं। यदि वे आज अदालत में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस ने पहले ही संपत्ति कुर्की की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया है।
एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और व्यापक होगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, वेतनवृद्धि, स्वास्थ्य बीमा और स्थानांतरण नीति शामिल हैं।
ओपन यूनिवर्सिटी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी और कामकाजी लोग 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पुराने छात्र भी नामांकन संख्या और मोबाइल नंबर से लॉगिन कर पाठ्यक्रम जोड़ सकते हैं।
राजधानी में भूमिपूजन कार्यक्रम
रायपुर के टिकरापारा स्थित सरजूबांधा श्मशान घाट विकास कार्यों का भूमिपूजन कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा।
मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। खासकर बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए