- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सीएम साय का कार्यक्रम, युवा कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, अनिशा का जूनियर इंडिया हॉकी टीम में चयन समे...
सीएम साय का कार्यक्रम, युवा कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, अनिशा का जूनियर इंडिया हॉकी टीम में चयन समेत बड़ी खबरें
Raipur,C.G
छत्तीसगढ़ में आज का दिन कई अहम गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12 बजे राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
युवा कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस
राजीव भवन में आज दोपहर 1 बजे युवा कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस करेगी। इसमें राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा शामिल होंगे।
नए व्याख्याताओं के लिए ओपन काउंसिलिंग
रायपुर में 25 से 28 सितंबर तक नए व्याख्याताओं को स्कूल आवंटन के लिए ओपन काउंसिलिंग होगी। पहले दिन संस्कृत और गणित विषय के लिए प्रक्रिया होगी, जबकि 26 व 27 सितंबर को अन्य विषयों की काउंसिलिंग होगी। अंतिम दिन अनुपस्थित शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे।
हॉकी टीम में अनिशा का चयन
छत्तीसगढ़ की अनिशा साहू को ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए जूनियर इंडिया वूमेन्स हॉकी टीम में चुना गया है। यह दौरा जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है। भारतीय टीम यहां 5 मैच खेलेगी।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
दुर्ग-भिलाई में आज से 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें 935 खिलाड़ी और 150 ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे।
सिकासार बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
गरियाबंद जिले में लगातार बारिश से सिकासार बांध लबालब हो गया है। बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
रायपुर के दुर्गा कॉलेज में राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें 11 जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार टीमों में खिलाड़ियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 14 कर दी गई है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए