CM विष्णु देव साय ने पूरे कैबिनेट के साथ लगाई कुंभ में आस्था की डुबकी, भूपेश बघेल ने साधा निशाना

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पूरी साय सरकार के साथ आज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डुबकी लगाई. इस दौरान कांग्रेस के 7 विधायक भी मौजूद थे. CM साय के साथ उनकी पत्नी भी इस दौरान मौजूद थे. दूसरी तरफ साय सरकार के स्नान कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान CM साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय भी मौजूद थीं. सभी ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ प्रदेश में खुशहाली की कामना की. अच्छी बात ये है कि साय सरकार के साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी कुंभ स्नान करने पहुंचे हैं. कुल मिलाकर CM साय के साथ 170 से अधिक विधायक, सांसद और दूसरे VVIP लोग प्रयागराज पहुंचे हैं. दूसरी तरफ सरकार के इस स्नान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है.  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर मन मलीन है तो वहां जाकर कुछ भी नहीं होगा. पूरी सरकार के महाकुंभ जाने का उद्देश्य अपने आप को प्रचारित करना भर ही है. 

मां गंगा से सबकी खुशहाली मांगी: विष्णु देव साय

इससे पहले मुख्यमंत्री साय और उनकी टीम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट,रायपुर से सुबह-सुबह प्रयागराज रवाना हुई. इस दौरान सीएम साय के साथ फ्लाइट में प्रदेश के राज्यपाल रमन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं. प्रयागराज एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी लोग बस से अरेल घाट पहुंचे. इस घाट से मोटर बोट के जरिए वे सभी त्रिवेणी संगम के लिए पहुंचे. स्नान से पहले CM साय ने कहा- हम सभी कुंभ स्नान करके पुण्य के भागी बनने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हमें आमंत्रण भी मिला था. हम उनका भी धन्यवाद करना चाहते हैं. हमने छत्तीसगढ़ की तरफ से यहां एक पवेलियन भी लगाया है. हमने मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की है. 

जिनकी तकदीर में है वहीं कुंभ में स्नान करते हैं: रमन सिंह

दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने रायपुर में ही कहा कि जिनके भाग्य में है वही कुंभ जा रहे हैं. मैंने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को भी पत्र लिखकर सभी विपक्षी विधायकों के साथ कुंभ चलने का आग्रह किया था. अब जिनकी तकदीर में नहीं है वो कुंभ में स्नान नहीं कर पाएंगे. 

कुंभ में स्नान से पाप नहीं धुलते: भूपेश बघेल 

उधर रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूरी सरकार के कुंभ स्नान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि स्नान करने से पहले अपना मन साफ करना चाहिए क्योंकि जिसका मन मलीन है उसे स्नान से कोई लाभ नहीं मिलता. मन यदि गंदा है तो स्नान से पाप नहीं धुलेंगे. भूपेश बघेल ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बार-बार कुंभ में कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं और वहां का दौरा कर रहे हैं. जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है. सरकार का काम तो व्यवस्था बनाना है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2025 By दैनिक जागरण

CM विष्णु देव साय ने पूरे कैबिनेट के साथ लगाई कुंभ में आस्था की डुबकी, भूपेश बघेल ने साधा निशाना

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान CM साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय भी मौजूद थीं. सभी ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ प्रदेश में खुशहाली की कामना की. अच्छी बात ये है कि साय सरकार के साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी कुंभ स्नान करने पहुंचे हैं. कुल मिलाकर CM साय के साथ 170 से अधिक विधायक, सांसद और दूसरे VVIP लोग प्रयागराज पहुंचे हैं. दूसरी तरफ सरकार के इस स्नान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है.  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर मन मलीन है तो वहां जाकर कुछ भी नहीं होगा. पूरी सरकार के महाकुंभ जाने का उद्देश्य अपने आप को प्रचारित करना भर ही है. 

मां गंगा से सबकी खुशहाली मांगी: विष्णु देव साय

इससे पहले मुख्यमंत्री साय और उनकी टीम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट,रायपुर से सुबह-सुबह प्रयागराज रवाना हुई. इस दौरान सीएम साय के साथ फ्लाइट में प्रदेश के राज्यपाल रमन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं. प्रयागराज एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी लोग बस से अरेल घाट पहुंचे. इस घाट से मोटर बोट के जरिए वे सभी त्रिवेणी संगम के लिए पहुंचे. स्नान से पहले CM साय ने कहा- हम सभी कुंभ स्नान करके पुण्य के भागी बनने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हमें आमंत्रण भी मिला था. हम उनका भी धन्यवाद करना चाहते हैं. हमने छत्तीसगढ़ की तरफ से यहां एक पवेलियन भी लगाया है. हमने मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की है. 

जिनकी तकदीर में है वहीं कुंभ में स्नान करते हैं: रमन सिंह

दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने रायपुर में ही कहा कि जिनके भाग्य में है वही कुंभ जा रहे हैं. मैंने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को भी पत्र लिखकर सभी विपक्षी विधायकों के साथ कुंभ चलने का आग्रह किया था. अब जिनकी तकदीर में नहीं है वो कुंभ में स्नान नहीं कर पाएंगे. 

कुंभ में स्नान से पाप नहीं धुलते: भूपेश बघेल 

उधर रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूरी सरकार के कुंभ स्नान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि स्नान करने से पहले अपना मन साफ करना चाहिए क्योंकि जिसका मन मलीन है उसे स्नान से कोई लाभ नहीं मिलता. मन यदि गंदा है तो स्नान से पाप नहीं धुलेंगे. भूपेश बघेल ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बार-बार कुंभ में कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं और वहां का दौरा कर रहे हैं. जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है. सरकार का काम तो व्यवस्था बनाना है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnu-dev-sai-took-a-dip-of-faith-in/article-10157

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.