दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पत्नी के साथ दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

Dantewada, CG

बस्तर दौरे के दूसरे दिन सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. हैलीपेड पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. सीएम के दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद सीएम साय सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे.

सीएम साय ने सपरिवार मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे. यहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

CM VISHNUDEO SAI
दंतेश्वरी मंदिर में सीएम साय 
 
सीएम विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा दौरा: दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम साय सर्किट हाउस जाएंगे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. आम लोगों से भी साय मुलाकात करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए दंतेवाड़ा प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. मुख्यमंत्री के एकदिवासी प्रवास के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की संभावना है.

CM VISHNUDEO SAI
दंतेश्वरी मां का सीएम साय ने लिया आशीर्वाद 
 
चित्रकोट में बस्तर प्राधिकरण की बैठक: सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को बस्तर पहुंचे. यहां बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए. बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने टूरिज्म कॉरिडोर बनाने का ऐलान सीएम ने किया. बस्तर के साथ ही सरगुजा के जनताति क्षेत्र को भी विकसित करने की बात सीएम ने मीटिंग में कही.

VISHNUDEO SAI DANTEWADA VISITS
दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय 
 
सीआरपीएफ हेड क्वॉर्टर में सीएम विष्णुदेव साय: आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद सीएम ने बस्तर के बैगा, गुनिया और सिरहा को सम्मानित किया. देर शाम सीएम बस्तर जिले के सेड़वा स्थित CRPF 241 बस्तरिया बटालियन के हेड क्वॉर्टर पहुंचे. सीएम ने रात के भोजन के दौरान जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा. नक्सल क्षेत्र में जंग लड़ रहे जवानों की हौसला अफजाई की और बटालियन में ही जवानों के साथ रात बिताई.

VISHNUDEO SAI DANTEWADA VISITS
दंतेवाड़ा में सीएम साय का स्वागत 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Nov 2024 By दैनिक जागरण

दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पत्नी के साथ दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

Dantewada, CG

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. सीएम के दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद सीएम साय सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे.

सीएम साय ने सपरिवार मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे. यहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

CM VISHNUDEO SAI
दंतेश्वरी मंदिर में सीएम साय 
 
सीएम विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा दौरा: दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम साय सर्किट हाउस जाएंगे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. आम लोगों से भी साय मुलाकात करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए दंतेवाड़ा प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. मुख्यमंत्री के एकदिवासी प्रवास के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की संभावना है.

CM VISHNUDEO SAI
दंतेश्वरी मां का सीएम साय ने लिया आशीर्वाद 
 
चित्रकोट में बस्तर प्राधिकरण की बैठक: सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को बस्तर पहुंचे. यहां बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए. बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने टूरिज्म कॉरिडोर बनाने का ऐलान सीएम ने किया. बस्तर के साथ ही सरगुजा के जनताति क्षेत्र को भी विकसित करने की बात सीएम ने मीटिंग में कही.

VISHNUDEO SAI DANTEWADA VISITS
दंतेवाड़ा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय 
 
सीआरपीएफ हेड क्वॉर्टर में सीएम विष्णुदेव साय: आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद सीएम ने बस्तर के बैगा, गुनिया और सिरहा को सम्मानित किया. देर शाम सीएम बस्तर जिले के सेड़वा स्थित CRPF 241 बस्तरिया बटालियन के हेड क्वॉर्टर पहुंचे. सीएम ने रात के भोजन के दौरान जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा. नक्सल क्षेत्र में जंग लड़ रहे जवानों की हौसला अफजाई की और बटालियन में ही जवानों के साथ रात बिताई.

VISHNUDEO SAI DANTEWADA VISITS
दंतेवाड़ा में सीएम साय का स्वागत 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-reached-dantewada-along-with-his-wife-and-offered/article-3783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.