- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सीएम विष्णुदेव साय ने बीजापुर में जवानों को किया सम्मानित
सीएम विष्णुदेव साय ने बीजापुर में जवानों को किया सम्मानित
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दूरस्थ गांव गलगम ने देशभर में सुर्खियां बटोरीं, जब ट्विटर (X) पर #BadaltaBastar पूरे दिन नंबर-1 ट्रेंड रहा। इसकी वजह बनी देश के सबसे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन की सफलता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक यात्रा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री साय ने गलगम पहुंचकर हाल ही में संपन्न 21 दिन के करेगुट्टा ऑपरेशन में हिस्सा लेने वाले सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस ऑपरेशन में 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए, जिसे मुख्यमंत्री ने राज्य की एक बड़ी उपलब्धि बताया।
सीएम साय ने जवानों की बहादुरी और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा,
“यह सिर्फ बीजापुर नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक सफलता है। आपने 44 डिग्री की तपती गर्मी में भी ऑपरेशन को पूरा किया। मैं आपके अदम्य साहस को नमन करता हूं।”
उन्होंने बताया कि सरकार आने के डेढ़ साल में बीजापुर जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप की जगह सुविधा कैंप बनाए गए हैं, जिनसे इलाके के लोगों को राशन, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, स्कूल और मोबाइल टावर जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान लगातार सफल हो रहा है। छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे फोर्स के जवानों के साहस और स्थानीय समुदाय के सहयोग से अवश्य पूरा किया जाएगा।
दौरे के दौरान सीएम ने ग्रामीणों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किए और पीएम आवास योजना के तहत नक्सल पीड़ित व आत्मसमर्पित परिवारों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर बढ़ाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए